छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नदी किनारे एक महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत कई दिन पहले हुई होगी।
पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव नदी किनारे झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था, जिससे दुर्गंध फैल रही थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


