कोरबा : कोरबा रेलवे कॉलोनी का रविवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस (SECRMC) के डीसी विजय अग्निहोत्री के दिशानिर्देशों पर हुआ। इसमें चांपा के एडीईएन राकेश सिन्हा और सीएसडब्ल्यूआई कमल उपाध्याय के साथ कोरबा मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधि दल शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल में आनंद गुप्ता, सुधीर कुमार, सनौज यादव, संतोष कुमार, सुशील शर्मा और लक्ष्मण गोंड जैसे सदस्य मौजूद थे।
कोरबा में चोरों का नया कारनामा: दुकान के शटर को काटकर चोरी, नकदी और लैपटॉप लेकर फरार
निरीक्षण के दौरान कॉलोनी में संरचनात्मक और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव और प्रस्ताव भी रखे गए। प्रतिनिधिमंडल ने नए रेलवे इंस्टीट्यूट और कम्युनिटी हॉल के निर्माण, कॉलोनी की सड़कों के सुधारीकरण, लगभग 200 मीटर नाली निर्माण, टाईबार फेंसिंग की रंगाई, सभी क्वार्टरों के लिए सेंट्रलाइज्ड टॉयलेट चैंबर, रेलवे ग्राउंड में शेड के साथ छह सिटिंग कुर्सियों की व्यवस्था और क्वार्टर मैप बोर्ड की मांग की।
ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सख्त कदम: कोरबा में पुलिस ने 19 वाहनों के साइलेंसर किए जब्त
इसके अतिरिक्त, कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में चैनल लिंक फेंसिंग जैसे कार्यों को प्राथमिकता से करने की भी मांग रखी गई। चांपा के एडीईएन ने इन सभी बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


