टिम कुक के अगले साल तक अपने सीईओ पद से हटने की संभावना को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जॉन टर्नस (John Ternus) इस दौड़ में सबसे आगे हैं और वे ऐपल के अगले सीईओ बनने के मुख्य दावेदार माने जा रहे हैं।
टिम कुक अभी 65 वर्ष के हो चुके हैं, जिससे उनके सेवानिवृत्ति की चर्चाएँ बढ़ गई हैं। जॉन टर्नस की विशेषज्ञता और तकनीकी दृष्टिकोण को कंपनी में लंबे समय तक नेतृत्व देने लायक माना जा रहा है।
read also: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने कहा – किसानों के सरकार पर विश्वास का उत्सव…
सीनियर मैनेजमेंट में हालिया बड़े बदलाव के बीच, ऐप्पल ने अपने COO जेफ विलियम्स को सेवानिवृत्ति की राह दिखाते हुए सबीह खान (Sabih Khan) को यह पद सौंपा है। यह सब संकेत देते हैं कि कंपनी नए नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रही है।
ऐसे में, अगर जॉन टर्नस को ऐपल का अगला सीईओ चुना जाता है, तो यह कंपनी के लिए एक रणनीतिक मोड़ हो सकता है, जहां एक तकनीकी बैकग्राउंड वाले लीडर कंपनी की भविष्य की विकास दिशा तय कर सकते हैं।


