WCL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव ने क्रिकेट मैदान तक पहुंच बना ली है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 के सेमीफाइनल में जब भारत चैंपियंस का मुकाबला पाकिस्तान चैंपियंस से तय हुआ, तो Yuvraj Singh’s की अगुवाई वाली टीम ने खेलने से साफ इनकार कर दिया। इस फैसले ने न सिर्फ पाकिस्तान को चौंका दिया, बल्कि शाहिद अफरीदी भी स्टेडियम की बालकनी से टीम इंडिया को जाते देख हैरान रह गए।
अफरीदी का ताना उलटा पड़ गया
पहले ही लीग मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार किया था। इसके बाद शाहिद अफरीदी ने तंज कसते हुए कहा था, “अब देखेंगे किस मुंह से हमारे साथ खेलते हैं।” लेकिन जैसे ही सेमीफाइनल में आमना-सामना तय हुआ, Yuvraj Singh’s और उनकी टीम ने अपने निर्णय पर कायम रहते हुए मैदान छोड़ दिया।
सेमीफाइनल से नाम वापस, पर झुके नहीं
भारतीय चैंपियन टीम ने यह फैसला हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र लिया। टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, इरफान पठान और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट से बाहर जाना चुना लेकिन पाकिस्तान से नहीं खेला।
بھارت سیمی فائنل تک تو پہنچ گیا اب کس منہ سے ھمارے ساتھ کھیلے گا۔شاھد آفریدی pic.twitter.com/1UScfnzpYl
— Shahid Khan Afridi Fan (@Afridiifan) July 30, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक वीडियो में शाहिद अफरीदी को स्टेडियम की बालकनी से भारतीय टीम को जाते हुए देखा जा सकता है। वहीं कप्तान Yuvraj Singh’s ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय तिरंगे के साथ एक स्टेटमेंट शेयर किया, जो साफ दर्शाता है कि टीम का रुख कितना मजबूत था।
Indian team packing their bags and knocked out out of WCL 🇮🇳
Lala watching them from the balcony. #WCL2025 pic.twitter.com/zpmffXfqWE— TEAM AFRIDI (@TEAM_AFRIDI) July 30, 2025
पाकिस्तान को झटका, भारत का फैसला ऐतिहासिक
अफरीदी को उम्मीद थी कि सेमीफाइनल मैच नॉकआउट स्टेज होने के कारण भारत को खेलना ही पड़ेगा, लेकिन भारतीय चैंपियन टीम ने सिर ऊंचा रखकर टूर्नामेंट से बाहर जाने का फैसला लिया—जो कई फैंस के लिए गर्व का क्षण बन गया


