August 2025 बॉलीवुड मूवी रिलीज कैलेंडर:
बॉलीवुड फैंस के लिए August 2025 जबरदस्त एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है। इस महीने अलग-अलग जॉनर की 8 बड़ी हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और बायोपिक—all in one month! आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में हैं लाइनअप में:
1. सन ऑफ सरदार 2 – 1 August
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर स्टारर ये एक्शन-कॉमेडी फिल्म साल 2012 की ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है। डायरेक्शन विजय कुमार अरोड़ा का है और फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल जैसे दिग्गज कलाकार हैं। दिवंगत एक्टर मुकुल देव की यह आखिरी फिल्म है।
2. धड़क 2 – 1 August
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक ड्रामा ‘धड़क 2’ शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित है। यह जातिवाद, प्यार और सामाजिक संघर्षों की गहराई से बनी कहानी है और 2018 की ‘धड़क’ का आध्यात्मिक सीक्वल है।
3. अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी – 8 August
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीवनगाथा पर आधारित इस फिल्म में अनंत जोशी लीड रोल में हैं। शांतनु गुप्ता की किताब ‘The Monk Who Became Chief Minister’ से प्रेरित इस फिल्म को रवींद्र गौतम ने निर्देशित किया है।
4. उदयपुर फाइल्स – 8 August
कन्हैयालाल मर्डर केस पर बनी यह फिल्म काफी विवादों में रही है। विजय राज, रजनीश दुग्गल और प्रीति झंगियानी जैसे कलाकारों की मौजूदगी के साथ फिल्म 2022 की उदयपुर घटना को सिलसिलेवार दिखाती है।
5. हीर एक्सप्रेस – 8 August
‘ओह माय गॉड’ फेम उमेश शुक्ला की यह नई पेशकश एक फैमिली रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी मुख्य भूमिका में हैं।
6. अंदाज 2 – 8 August
सुनील दर्शन 22 साल बाद 2003 की सुपरहिट फिल्म ‘अंदाज’ का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इस बार फिल्म में नए चेहरों आयुष कुमार, अकाइशा और नताशा फर्नांडिस की एंट्री हो रही है।
7. वॉर 2 – 14 August (स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर धमाका)
YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आमने-सामने होंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और आशुतोष राणा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
8. परम सुंदरी – 29 August
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की यह रोमांटिक कॉमेडी दो अलग संस्कृतियों की लव स्टोरी है। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और प्रोडक्शन मैडॉक फिल्म्स का है।
read also: भारत, पाकिस्तान, चीन… 1 अगस्त से किस देश से कितना टैरिफ वसूलेंगे ट्रंप? पूरी लिस्ट


