क्रिकेट प्रेमियों की नजरें आज होने वाले अहम मुकाबले पर टिकी हैं, जहां Sri Lanka का सामना Pakistan से होगा। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए यह मैच दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति जैसा है। अंक तालिका में स्थिति को देखते हुए जीत हासिल करने वाली टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूती मिलेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर लगभग खत्म हो सकता है।
हालांकि मौसम इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में बड़ा फैक्टर बन सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है। अगर मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाता है और अंक बांटने की स्थिति बनती है, तो बेहतर नेट रन रेट वाली टीम को फायदा मिल सकता है। ऐसे में टीमों की किस्मत सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि मौसम पर भी निर्भर करेगी।
read also: दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने चार्जशीट में बताईं कमियां
दोनों टीमों ने इस अहम मुकाबले के लिए खास रणनीति तैयार की है। श्रीलंका अपनी मजबूत गेंदबाजी पर भरोसा जता रहा है, वहीं पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी में आक्रामक शुरुआत चाहती है। फैंस को उम्मीद है कि बारिश बाधा न बने और मैदान पर एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिले।



