यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस और वेनेजुएला की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों की तुलना करते हुए बड़ा संकेत दिया है। अमेरिका में दिए गए एक बयान में जेलेंस्की ने बिना नाम लिए कहा कि जैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ा, वैसा ही हाल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भी हो सकता है। उन्होंने इशारों में कहा कि अमेरिका भली-भांति जानता है कि अब अगला कदम क्या होना चाहिए।
जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय आया है, जब यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर पहले से ही कड़े प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ जाने वाले नेताओं को वैश्विक मंच पर जवाबदेह ठहराना जरूरी है। हालांकि जेलेंस्की ने किसी सैन्य या प्रत्यक्ष कार्रवाई की बात नहीं की, लेकिन उनके बयान को कूटनीतिक दबाव और सख्त रणनीति की ओर इशारा माना जा रहा है।
read also: CG NEWS: रेलवे टेक्नीशियन की दर्दनाक मौत, ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आया
विशेषज्ञों के मुताबिक, जेलेंस्की का यह संदेश सीधे तौर पर वॉशिंगटन के लिए है, ताकि रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मोर्चे को और मजबूत किया जा सके। वहीं, इस बयान से वैश्विक राजनीति में नई बहस छिड़ गई है कि क्या पुतिन पर भी मादुरो जैसी अंतरराष्ट्रीय घेराबंदी संभव है। आने वाले दिनों में अमेरिका की नीति और कदम इस संकेत को और स्पष्ट कर सकते हैं।


