SPMCIL Executive Recruitment 2026: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| उप प्रबंधक (आईटी) – एप्लीकेशन डेवलपर | कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech (कम से कम 60% अंक) और 3 वर्ष का संबंधित कार्य अनुभव। |
| सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) | HR में MBA, MSW, PM & IR या HR विषय में 2 वर्षीय पीजी डिप्लोमा। |
| सहायक प्रबंधक (वित्त एवं बिक्री) | B.Com के साथ CA या ICWA। |
| सहायक प्रबंधक (एमएम) | मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रिंटिंग या पल्प एंड पेपर इंजीनियरिंग में डिग्री तथा मटेरियल/सप्लाई चेन/लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट में पीजी डिग्री, डिप्लोमा या MBA। |
| सहायक प्रबंधक (आईटी) | MCA या कंप्यूटर इंजीनियरिंग/आईटी में B.Tech। |
| सहायक प्रबंधक (ओएल) | हिंदी या अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन तथा हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद का 2 वर्ष का अनुभव। |
| सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) | इंजीनियरिंग, भौतिकी या रसायन विज्ञान में डिग्री/डिप्लोमा तथा औद्योगिक सुरक्षा से संबंधित योग्यता और अनुभव। |





