सिंगर जुबिन गर्ग का बीते 19 सितंबर को निधन हो गया था। अब रविवार को उनका शव असम के गुवाहाटी पहुंचा और यहां से अंतिम यात्रा निकाली गई। इस अंतिम यात्रा में जुबिन के फैन्स का हुजूम उमड़ा और सिंगर को नम आंखों से विदाई दी। गुवाहाटी से इसका एक वीडियो सामने आया है जहां देखने को मिल रहा है कि फैन्स का बड़ा हुजूम अंतिम यात्रा में शामिल हुआ है। यहां सुरक्षाबलों के बीच जुबिन के शव को अंतिम संस्कार के लिए अर्जुन भोगेश्वर बरुआह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स ले जाया जा रहा है। यहां लोगों को अंतिम दर्शन का मौका मिलेगा। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।
CG NEWS: छात्राओं के शारीरिक शोषण मामले में बड़ी कार्रवाई; प्रधान पाठक और शिक्षिका निलंबित
स्कूवा डायविंग के दौरान गई थी जान
बॉलीवुड सिंगर जुबिन गर्ग की मौत ने संगीत जगत समेत उनके फैन्स की आंखें नम कर दीं। बॉलीवुड में कई सुपरहिट गानों में अपनी सुरीली आवाज का जादू फूंक चुके जुबिन गर्ग सिंगापुर में चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां बीते रोज 19 सितंबर को समुद्र किनारे स्कूवा डाइविंग करते हुए एक हादसे में काल के गाल में समा गए। साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल से’ आज भी अपनी दमदार कहानी और शानदार संगीत के लिए पहचानी जाती है। इस फिल्म के संगीत में जुबिन ने काफी योदगान दिया था। इसके साथ ही सैकड़ों सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं। आईएमडीबी के मुताबिक अब तक जुबिन ने 222 फिल्मों में अपने संगीत और सुरों की चमक बिखेरी है।
नवरात्र पर तोहफ़ा: छत्तीसगढ़ में दूध, घी और पनीर सस्ते, ग्राहकों को मिलेगा 1206 रुपए तक फायदा





