छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए आने वाले समय में खाद महंगी हो सकती है। राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा है कि प्रदेश में फर्टिलाइजर का उत्पादन नहीं होता और अधिकांश खाद बाहर से मंगाई जाती है। सप्लाई और लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उनके इस बयान के बाद किसानों में चिंता बढ़ गई है।
कृषि मंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमत और परिवहन लागत बढ़ने से फर्टिलाइजर महंगा पड़ रहा है। राज्य सरकार किसानों को राहत देने के विकल्पों पर विचार कर रही है, लेकिन बाहरी निर्भरता के कारण कीमतों पर पूरा नियंत्रण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए केंद्र के साथ लगातार संपर्क में है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कीमतें बढ़ती हैं तो इसका सीधा असर खेती की लागत पर पड़ेगा। ऐसे में खरीफ सीजन से पहले खाद की उपलब्धता और कीमत दोनों ही किसानों के लिए अहम मुद्दा बनने वाले हैं।


