CG News: छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है. साइबर ठगों ने उनके नाम और पहचान का इस्तेमाल कर परिचितों को मैसेज भेज रहा है और पैसों की मांग कर रहा है. ठग ने मैसेज भेजकर करीब 4 से 5 लोगों से पैसे भी ले लिए हैं. इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है.
वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद डॉ. सलीम राज ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए उनके नाम से अगर कोई पैसे या आर्थिक मदद मांगने वाला मैसेज भेजे, तो उस पर भरोसा न करें. और न ही किसी तरह का कोई भुगतान करें.
साइबर ठगों ने मांगे 56 हजार
जानकारी के अनुसार, ठगों ने सलीम राज के जानने वाली 5 करीबी लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की डिमांड की है. साइबर ठगों ने मैसेज किया कि मुझे तुरंत 56 हजार रुपये की जरुरत है। मेरा UPI बंद हो गया है. इसलिए पैसे भेज दो.
सलीम राज बोले – आप लोग अलर्ट रहे
वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैंने किसी से कोई मदद नहीं मांगी है. कृपया आप लोग अलर्ट रहें. सलीम राज ने खुद बताया कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया है और उसका गलत इस्तेमाल हो रहा है. उन्होंने अपने परिचितों से और जानने वालों से अपील की है कि उनके नाम से अगर कोई पैसे या आर्थिक मदद मांगने वाला मैसेज भेजे, तो उस पर भरोसा नहीं करें. न ही किसी तरह का कोई पेमेंट भी नहीं करें.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
साइबर ठग ने सलीम राज के व्हाट्सएप अकाउंट से परिचित को मैसेज भेजा है. मैसेज में लिखा है- हैलो. एक छोटी सी हेल्प चाहिए. मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा है. अर्जेंट है प्लीज 56 हजार रुपए ऑनलाइन जरूरत है. वहीं, सलीम राज ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है.





