RWF Sports Quota Recruitment: रेल मंत्रालय के अधीन रेल व्हील फैक्ट्री (RWF), येलहंका, बंगलूरू ने स्पोर्ट्स कोटा भर्ती शुरू की है। इस भर्ती के जरिए बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और कबड्डी जैसे खेलों के खिलाड़ियों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नोट कर लें सभी महत्वपूर्ण तारीखें
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 25 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे) |
| पूर्वोत्तर एवं विशेष क्षेत्रों के लिए अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2026 |
| ट्रायल (संभावित) | 6 से 8 अक्तूबर 2026 |
कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती अभियान के तहत 15 पद भरे जाएंगे। खेलों के मुताबिक वैकेंसी इस प्रकार हैं:
लेवल-2 (ग्रेड पे 1900) – 10 पद
- बैडमिंटन (पुरुष) – 2
- बैडमिंटन (महिला) – 2
- टेबल टेनिस (पुरुष) – 2
- टेबल टेनिस (महिला) – 2
- क्रिकेट (पुरुष, बल्लेबाज) – 1
- हॉकी (पुरुष, मिड फील्डर) – 1
लेवल-1 (ग्रेड पे 1800) – 5 पद
- हॉकी (पुरुष, फॉरवर्ड) – 1
- फुटबॉल (पुरुष, डिफेंडर) – 2
- कबड्डी (पुरुष, लेफ्ट रेडर) – 1
- कबड्डी (पुरुष, ऑलराउंडर) – 1
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है।
- लेवल-2 (टेक्नीशियन ग्रेड-III): 10वीं के साथ आईटीआई या एनसीवीटी का नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC)
- जूनियर क्लर्क/अकाउंट्स क्लर्क: 12वीं पास
- लेवल-1 के पद: 10वीं, आईटीआई या एनसीवीटी का एनएसी
आयु सीमा क्या तय की गई है?
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 25 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती में आयु सीमा में किसी भी श्रेणी को छूट नहीं मिलेगी।
UPA सरकार में हुए पेपर लीक पर संसद में हंगामा, जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने लगूं तो चर्चा के लिए समय नहीं बचेगा
चयन कैसे होगा?
भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे:
- दस्तावेज सत्यापन
- खेल ट्रायल
- खेल उपलब्धियों का मूल्यांकन
- शैक्षणिक योग्यता का आकलन
इन सभी चरणों के लिए कुल 100 अंक निर्धारित हैं। लेवल-2 के लिए न्यूनतम 65 अंक और लेवल-1 के लिए 60 अंक लाना आवश्यक होगा।
- ट्रायल एवं खेल कौशल – 40 अंक
- खेल उपलब्धियां – 50 अंक
- शैक्षणिक योग्यता – 10 अंक
वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति लेवल-2 (ग्रेड पे 1900) और लेवल-1 (ग्रेड पे 1800) के पदों पर होगी। वेतन सातवें वेतन आयोग के अनुसार संबंधित पे-लेवल के न्यूनतम मूल वेतन से शुरू होगा। इसके साथ रेलवे के नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
आवेदन शुल्क कितना है?
| श्रेणी | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य/ओबीसी | 500 रुपये |
| एससी/एसटी, पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 250 रुपये |
आवेदन कैसे करें?
- रेल व्हील फैक्ट्री की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेज और शुल्क संलग्न करें।
- लिफाफे पर भर्ती का विवरण लिखें।
- आवेदन डाक या ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से रेल व्हील फैक्ट्री, येलहंका, बेंगलुरु के पते पर अंतिम तिथि से पहले भेज दें।






