नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को देखते हुए राष्ट्रपति भवन को 21 जनवरी से 29 जनवरी तक आम जनता के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति भवन के भीतर स्थित अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) और अन्य दर्शनीय स्थल भी पर्यटकों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। प्रशासन की ओर से बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था और रिहर्सल के कारण यह कदम उठाया गया है।
read also: CG News : क्रिकेट खेलकर लौटते समय भीषण हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली 3 दोस्तों की जान
अधिकारियों के अनुसार, 26 जनवरी के राष्ट्रीय समारोह के सुचारू आयोजन के लिए राष्ट्रपति भवन परिसर में विशेष तैयारियां की जाती हैं, जिसके चलते अस्थायी रूप से आम नागरिकों का प्रवेश रोकना जरूरी हो जाता है। 30 जनवरी से राष्ट्रपति भवन और उससे जुड़े पर्यटन स्थलों को फिर से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।


