केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ अहम बैठक की, जिसमें पश्चिम एशिया के मौजूदा सुरक्षा हालात और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिरता, आतंकवाद और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर साझा चिंताएं व्यक्त कीं और सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।
बैठक के दौरान रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने पर बड़ा फैसला लिया गया। दोनों देशों ने रक्षा निर्माण, तकनीकी साझेदारी और संयुक्त उत्पादन के क्षेत्रों में नए अवसर तलाशने पर सहमति जताई। अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आधुनिक सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
read also: CG BREAKING: भारतमाला घोटाले में बड़ा एक्शन, भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर ED की दबिश
विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुलाकात से भारत और इटली के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी। आने वाले समय में रक्षा क्षेत्र में संयुक्त परियोजनाओं और निवेश में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।


