Raipur: छत्ततीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिका देते हुए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. रायपुर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा सुरक्षित और हाईटेक करते हुए परिवहन विभाग ने ऑटो और ई रिक्शा में क्यूआर कोड लगवाने के निर्देश जारी किए गए है. इसके साथ ही वाहनों का डिजीटल रजिस्ट्रेशन करने वाला देश का पहला जिला रायपुर बन गया है.
आज से नई व्यवस्था लागू
रायपुर में आज से ऑटो और ई-रिक्शा पर QR कोड लगाने की व्यवस्था लागू हो रही है. इस पहल के तहत अब तक करीब 15047 वाहनों का पंजीयन पूरा किया जा चुका है। QR कोड स्कैन करते ही यात्रियों को चालक का नाम, वाहन का पंजीयन और अन्य आवश्यक जानकारी तुरंत मिल सकेगी. इसके साथ ही रायपुर का नाम गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है.
सत्यापन करने के बाद उन्हें पहचान पत्र होंगे जारी
परिवहन विभाग के अनुसार सभी चालकों का सत्यापन करने के बाद उन्हें पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना, वाहन चालकों की पहचान सुनिश्चित करना और परिवहन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है. आने वाले समय में इस व्यवस्था का दायरा और बढ़ाया जाएगा.





