छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के शंकर नगर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक सड़क किनारे लगे यूनिपोल पर चढ़ गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि महिला काफी देर तक यूनिपोल पर बैठी रही और नीचे उतरने से इनकार करती रही। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और महिला को शांत कराने की कोशिश की। करीब लंबे समय तक समझाइश और सावधानीपूर्वक प्रयास के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। महिला को सुरक्षित अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की तेजी और समझदारी की सराहना की है।





