कोरबा : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवारी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया। कांग्रेस नेताओं ने रायपुर के पास माना क्षेत्र के नकटी गांव में शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा मकानों को बुलडोजर से तोड़े जाने की कड़ी निंदा की।
Medicine Price Control: महंगी दवा बेचने वालों पर सख्ती! तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगा कड़ा एक्शन, केंद्र ने बदले नियम
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में गरीबों के आशियाने उजाड़ना अमानवीय और निंदनीय है। शासन का कहना है कि वहां विधायक कॉलोनी बनाई जाएगी, लेकिन अधिकांश विधायकों ने खुद मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस कार्रवाई का विरोध किया है। विधायकों ने स्पष्ट कहा है कि गरीबों का घर तोड़कर हमें विधायक निवास नहीं चाहिए।
Delhi Free Plant Registration: दिल्ली में मुफ्त मिलेगा पौधा, वन विभाग करेगा घर तक डिलीवरी; ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने इसे संवेदनहीन कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा कि एक विधायक के लिए पूरा गांव उजाड़ देना मानवता को तार-तार करता है। शासन को पहले वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने बताया कि बरसात में बेघर हुए कई परिवार खुले आसमान के नीचे मलबे पर रात गुजारने को मजबूर हैं। छोटे बच्चे और बुजुर्ग बारिश में भीग रहे हैं। पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि नकटी गांव के कई मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने थे और कुछ निर्माणाधीन थे। ग्रामीणों ने खून-पसीने की कमाई जोड़कर अपना सपना पूरा किया था। पास के स्कूल में बच्चे पढ़ने जाते थे, लेकिन एक ही झटके में सब कुछ ध्वस्त कर दिया गया।