राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH 30) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
read also: Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ के 25 अधिकारी-कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, देखें पूरी लिस्ट
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तार बताई जा रही है, जबकि चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।


