NEET Re-Exam 2026: देश भर में 21 जून को NEET-UG 2026 की परीक्षा होने जा रही है. NEET परीक्षा के मद्देनजर रायपुर में कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 20 केंद्र कमिश्नरेट क्षेत्र और 5 केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं.
नीट एग्जाम को लेकर रायपुर में तैयारी पूरी
परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सब-इंस्पेक्टर (SI) सहित पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी SOP का सख्ती से पालन कराया जाएगा. वहीं, परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री के परिवहन और सुरक्षा के लिए CRPF और SSB के सशस्त्र जवानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसके अलावा, प्रत्येक 5 परीक्षा केंद्रों पर एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की निगरानी में लगातार पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आज रायपुर में मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी.
1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
NTA की जिला नोडल अधिकारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा. परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही एंट्री मिलेगी. 1:30 बजे के बाद किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपना एडमिट कार्ड और एक ओरिजनल फोटा ID साथ लाना जरूरी होगा. सेंटर में एंट्री से पहले बायोमेट्रिक चेक, पहचान जांच और सिक्योरिटी चेक होगा. इसलिए छात्रों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है.





