वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया माचाडो को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माचाडो की वेनेजुएला से सुरक्षित निकासी की गई, जिसमें अमेरिका की मदद बताई जा रही है। इसके बाद वे नोबेल पुरस्कार ग्रहण करने के लिए नॉर्वे पहुंचीं। इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
read also: Raipur News: राजधानी के 6 प्रमुख मार्ग बने नो-फ्लैक्स जोन, सिर्फ सरकारी विज्ञापनों को मिलेगी अनुमति
बताया जा रहा है कि वेनेजुएला में राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के बीच माचाडो की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे। नॉर्वे पहुंचने के बाद उनके समर्थकों ने इसे लोकतंत्र और मानवाधिकारों की जीत बताया, जबकि सरकार समर्थक खेमे ने इस पर सवाल उठाए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें एक बार फिर वेनेजुएला के राजनीतिक हालात और विदेशी हस्तक्षेप के मुद्दे पर टिक गई हैं।


