पश्चिम अफ्रीकी देश Mali में हुए भीषण आतंकी हमले में रक्षा मंत्री Sadio Camara की मौत की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैन्य काफिले को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में कई अन्य सुरक्षाकर्मियों के भी हताहत होने की आशंका है। इस घटना को देश की सैन्य सरकार के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।
हमले के बाद देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पिछले कुछ वर्षों से माली में आतंकी गतिविधियों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।
read also: CG Suicide News : खेत के पेड़ में डबल सुसाइड, लटकी हुई मिली युवक और महिला की लाशें
विशेषज्ञों का कहना है कि रक्षा मंत्री की मौत से देश की राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति पर बड़ा असर पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी इस हमले की निंदा करते हुए माली में स्थिरता और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया है।


