KEA Constable Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक पुलिस विभाग ने 2,314 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया का संचालन कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) कर रहा है। इस भर्ती के तहत स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल (KSRP), पुलिस कांस्टेबल (KSISF) और स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल (IRB) के पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 10 जुलाई 2026 |
| आवेदन शुरू | 13 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 10 अगस्त 2026 |
| शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 11 अगस्त 2026 |
| लिखित परीक्षा | 20 सितंबर 2026 |
| कन्नड़ भाषा परीक्षा (यदि लागू) | बाद में घोषित होगी |
इस भर्ती अभियान के तहत राज्य स्तर और कल्याण कर्नाटक (Kalyana Karnataka) क्षेत्र के लिए कुल 2,314 रिक्तियां भरी जाएंगी।
| पद | क्षेत्र | कुल पद |
|---|---|---|
| स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल (KSRP) | राज्य स्तर | 1,455 |
| स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल (KSRP) | कल्याण कर्नाटक | 334 |
| पुलिस कांस्टेबल (KSISF) | कल्याण कर्नाटक | 364 |
| स्पेशल रिजर्व पुलिस कांस्टेबल (IRB) | कल्याण कर्नाटक | 161 |
| कुल | 2,314 |
इन पदों पर नियुक्ति बेंगलुरु, बेलगावी, मैसूर, मंगलुरु, शिवमोग्गा, हासन और तुमकुरु सहित विभिन्न बटालियनों में की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
- उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- शारीरिक और मानसिक रूप से पुलिस सेवा के लिए फिट होना चाहिए।
- कल्याण कर्नाटक क्षेत्र के पदों के लिए स्थानीय अभ्यर्थी प्रमाणपत्र आवश्यक होगा।
- वैवाहिक स्थिति से जुड़े नियम भी लागू होंगे। जिन मामलों में सरकारी नियम पात्रता की अनुमति नहीं देते, ऐसे उम्मीदवार आवेदन के योग्य नहीं होंगे।
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का द्वितीय पीयूसी (2nd PUC) या उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। समकक्ष योग्यता के रूप में निम्न योग्यताएं भी मान्य होंगी-
- सीबीएसई या आईसीएसई से 12वीं पास
- अन्य राज्य बोर्ड से 12वीं
- एनआईओएस (NIOS) से उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र
- एसएसएलसी के बाद एक वर्षीय व्यावसायिक या आईटीआई कोर्स तथा एनआईओएस के माध्यम से पीयूसी विषय
- मान्यता प्राप्त संस्थान से एसएसएलसी के बाद तीन वर्षीय डिप्लोमा
उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तिथि तक निर्धारित योग्यता होना अनिवार्य है। इसके अलावा 12वीं स्तर तक कन्नड़ भाषा का अध्ययन किया होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों को छूट नहीं मिलेगी, उन्हें अलग से कन्नड़ भाषा की योग्यता परीक्षा पास करनी होगी।
आयु सीमा
आयु की गणना 10 अगस्त 2026 के आधार पर होगी।
| वर्ग | अधिकतम आयु |
|---|---|
| सामान्य | 33 वर्ष |
| एससी, एसटी, कैटेगरी-1, 2A, 2B, 3A, 3B | 35 वर्ष |
| अधिसूचित वन क्षेत्र की जनजातीय/घुमंतू समुदाय | 38 वर्ष |
सभी वर्गों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। पूर्व सैनिकों को सैन्य सेवा अवधि के साथ अतिरिक्त तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पांच चरणों में किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- मेडिकल परीक्षण
- अंतिम मेरिट सूची
CG में दिनदहाड़े कारोबारी से लूट, कार का शीशा तोड़कर मारपीट के बाद सोने की चेन लेकर फरार बदमाश
ऐसे करें आवेदन
- KEA की आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in/kea पर जाएं।
- KSRP/KSISF/IRB Constable Recruitment 2026-27 के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पंजीकरण करके आवेदन फॉर्म भरें।
- शैक्षणिक, व्यक्तिगत और आरक्षण संबंधी जानकारी दर्ज करें।
- निर्धारित आकार में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।






