IOB Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती वित्त वर्ष 2026-27 के लिए निकाली गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 6 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 7 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 जुलाई 2026 |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 22 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन परीक्षा | 2 अगस्त 2026 |
| विवरण | जानकारी |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| कुल पद | 750 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 7 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 जुलाई 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 2 अगस्त 2026 |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा + स्थानीय भाषा परीक्षा |
| स्टाइपेंड (प्रति माह) | 10,000 से 15,000 रुपये |
किस राज्य में कितनी वैकेंसी है?
देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 750 पद भरे जाएंगे। सबसे अधिक पद इन राज्यों में हैं-
| राज्य | पद |
|---|---|
| तमिलनाडु | 200 |
| उत्तर प्रदेश | 110 |
| महाराष्ट्र | 85 |
| दिल्ली | 53 |
| बिहार | 35 |
| पश्चिम बंगाल | 35 |
| केरल | 33 |
| पंजाब | 24 |
| ओडिशा | 22 |
| अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश | शेष पद |
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी।
शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए।
- NATS के तहत पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए स्नातक का परिणाम निर्धारित अवधि के भीतर घोषित होना चाहिए।
- अन्य पात्रता शर्तें आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी।
आयु सीमा क्या है?
| विवरण | आयु |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 20 वर्ष |
| अधिकतम आयु | 28 वर्ष |
आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग को मिलेगी आयु में छूट
- एससी/एसटी : 5 वर्ष
- ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) : 3 वर्ष
- दिव्यांग (PwBD) : 10 वर्ष
- 1984 दंगा प्रभावित : 5 वर्ष
विधवा/तलाकशुदा एवं कानूनी रूप से अलग रह रही महिलाओं को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा-
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- स्थानीय भाषा की परीक्षा
ऑनलाइन परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के दौरान स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान शाखा की श्रेणी के अनुसार मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। अप्रेंटिस को स्टाइपेंड के अलावा अन्य किसी प्रकार का भत्ता या सुविधा नहीं मिलेगी।
दोस्ती की मिसाल: शराब दुकान के पास बेसुध मिले दोस्त को ठेले पर लादकर अस्पताल पहुंचाया युवक
| शाखा का प्रकार | मासिक स्टाइपेंड |
|---|---|
| मेट्रो | 15,000 रुपये |
| शहरी | 12,000 रुपये |
| अर्ध-शहरी/ग्रामीण | 10,000 रुपये |
आवेदन शुल्क कितना है?
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| दिव्यांग (PwBD) | 472 रुपये (GST सहित) |
| एससी/एसटी/महिला | 708 रुपये (GST सहित) |
| सामान्य/ओबीसी/EWS | 944 रुपये (GST सहित) |






