धमतरी : ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे आपने ये गाना तो जरूर सुना होगा। इसका जीता जागता उदाहरण छत्तीसगढ़ के धमतरी में देखने को मिला, जहां एक युवक अपने बिमार दोस्त को ठेले पर लादकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा।
हाई स्कूल में चौकीदार की संदिग्ध मौत से हड़कंप, फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस कर रही जांच
जानकारी के मुताबिक, ठेला चालक संतोष सोनवानी पेशे से मजदूर है। संतोष ने अपने दोस्त कुलदीप को शराब दुकान के पास बेसुध हालत में पड़ा देखा, लेकिन मोबाइल नहीं होने की वजह से वह एम्बुलेंस को नहीं बुला पाया।
चलती बस में गूंजी किलकारी! कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म
दोस्त को लेकर पहुंचा अस्पताल
इसके बाद उसने उसे अपने ठेले पर लेटा दिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जिला अस्पताल में मौजूद सभी लोगों ने दोस्ती का ये नजारा देखकर जमकर सराहना की।






