Investment Options in India आने वाले दशक में निवेश के क्षेत्र में नया इतिहास लिखने वाला है। एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 10 सालों में भारतीय घरों से लगभग 9.5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 830 लाख करोड़ रुपये) वित्तीय संपत्तियों में निवेश होंगे। इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी, बल्कि कंपनियों और सरकार को भी आसान फंडिंग उपलब्ध होगी।

बढ़ेगी फाइनेंशियल सेविंग
गोल्डमैन सैश की रिपोर्ट बताती है कि भारत में घरेलू वित्तीय बचत आने वाले समय में GDP का लगभग 13% रहने का अनुमान है। पिछले 10 सालों में यह आंकड़ा करीब 11.6% था। इसका मतलब है कि लोग पहले से अधिक बचत करेंगे और सोना-जमीन जैसे पारंपरिक निवेश की बजाय बैंक, शेयर बाजार और पेंशन फंड्स में पैसा लगाएंगे।
कहां होगा कितना निवेश?
- बीमा, पेंशन और रिटायरमेंट फंड्स: लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर
- शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स: करीब 0.8 ट्रिलियन डॉलर
- बैंक डिपॉजिट्स: लगभग 3.5 ट्रिलियन डॉलर
इस बदलाव से साफ है कि भारत में लोग अब लंबे समय के निवेश और सुरक्षित योजनाओं की ओर बढ़ रहे हैं।
घटेगा सोना और जमीन का क्रेज़
रिपोर्ट के अनुसार, जैसे-जैसे आय और वित्तीय साक्षरता बढ़ती है, वैसे-वैसे लोग सोना और जमीन जैसी पारंपरिक संपत्तियों से दूरी बनाते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि निवेश सीधे वित्तीय सिस्टम में जाएगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
भारत को क्या होगा फायदा?
- कंपनियों को आसान फंडिंग: बिज़नेस विस्तार के लिए कंपनियों को पूंजी जुटाना आसान होगा।
- सरकारी बॉन्ड मार्केट को सहारा: सरकार लंबे समय तक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (जैसे सड़कें, पुल, मेट्रो) के लिए पैसा जुटा पाएगी।
- शेयर बाजार में तेज़ी: अधिक निवेश आने से शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स में मजबूत ग्रोथ देखने को मिलेगी।
दूसरे देशों से तुलना
विकसित देशों में निवेश का बड़ा हिस्सा पेंशन फंड्स, बीमा और शेयर बाजार में होता है। भारत भी अब उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। हालांकि अभी भी लोगों को financial literacy यानी निवेश की सही जानकारी देने की जरूरत है।
निवेश से जुड़ी और जानकारी के लिए यहां पढ़ें
Read Also : US Debt Crisis: 48 दिन में $1 ट्रिलियन बढ़ा अमेरिकी कर्ज, सेकेंड वर्ल्ड वॉर जैसी स्थिति


