IIT BHU Recruitment 2026: आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी ने गैर-शिक्षण भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत प्रशासनिक, तकनीकी, पुस्तकालय, सिस्टम विश्लेषक, महिला एवं बाल विकास (IWD), राजभाषा और खेल विभागों में कुल 16 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक SAMARTH पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती संस्थान में विभिन्न सहायक और प्रबंधन से जुड़े पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।
CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, फिर भी हजारों महिलाओं के खाते में नहीं पहुंची राशि; जानिए क्या है वजह
क्या है आवेदन की शर्तें?
| पद | योग्यता |
|---|
| सहायक रजिस्ट्रार | मास्टर डिग्री (55%) + 5 वर्ष प्रशासनिक अनुभव |
| वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी | M.Tech/PhD + 5-8 वर्ष अनुभव |
| तकनीकी अधिकारी | संबंधित विषय में डिग्री + 4-7 वर्ष अनुभव |
| पुस्तकालय पद | लाइब्रेरी साइंस में PG + अनुभव, सहायक लाइब्रेरियन हेतु NET/SLET |
| सिस्टम विश्लेषक | BE/B.Tech/MCA/M.Tech + 4-10 वर्ष अनुभव |
| कार्यकारी/सहायक कार्यकारी अभियंता | इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा + 3-8 वर्ष अनुभव |
| हिंदी अधिकारी | हिंदी/अंग्रेजी में PG + 5-8 वर्ष अनुवाद अनुभव |
| मुख्य खेल अधिकारी/खेल अधिकारी | शारीरिक शिक्षा/स्पोर्ट्स साइंस में PG + 5-6 वर्ष अनुभव |
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?