Antonio Tajani Delhi Election Remark: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी 2023 में भारत दौर पर आई थीं. इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया. जगह-जगह पर स्वागत के पोस्टर लगाए गए. जिसको लेकर उन्होंने अपने अनुभव साझा किए हैं. इस दौरान उन्हें एक बड़े नेता ने कहा था कि अगर आप नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़तीं तो आपको लाखों वोट मिल जाते. जानें कौन थे वे नेता जिसने दिल्ली में मेलोनी को लाखों वोट मिलने की बात कही थी.
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने भारतीय दौरे पर हुए स्वागत का एक अनुभव साझा किया है. उन्होंने बताया कि भारत में मिला प्यार उनकी उम्मीदों से काफी ज्यादा था. साल 2023 में जब भारत दौरे पर गई, तब नई दिल्ली की सड़कों पर उनके चेहरे वाले बड़े-बड़े पोस्टर लगे थे, जिन पर वेलकम लिखा हुआ था. सड़क पर हर थोड़ी दूरी पर चेहरे वाले पोस्टर लगे थे.
मेलोनी के स्वागत देखकर बोले डिप्टी PM?
जॉर्जिया मेलोनी ने बताया कि जब आयोजन में शामिल होने जा रही थी, तो स्वागत के पोस्टर लगाए गए थे और जब दौरा खत्म हुआ तो वापस लौटने लगी, तो देखा कि उन्हीं पोस्टर्स पर थैंक्यू फॉर विजिटिंग का मैसेज लिखा है. उन्होंने बताया कि इस स्वागत को देखकर इटली के उप प्रधानमंत्री एंटोनियो ताजानी ने भी मजाक में हंसते हुए कहा था कि अगर आप नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़तीं तो आपको लाखों वोट मिलते. अपने इस अनुभव को जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्जिया मेलोनी की यह कहानी उनकी किताब जॉर्जिया विजन में दर्ज है.
2023 में दो बार भारतीय दौरे पर रहीं इटली की PM
बता दें, साल 2023 में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दो बार भारत का दौरा किया था. पहली बार मार्च और दूसरी बार सितंबर में आयोजन में शामिल होने आई थी. हाल ही में पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को खास तोहफे के रूप में मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट किया था, जो काफी सुर्खियों में रहा. जॉर्जिया मेलोनी ने भी वीडियो पोस्ट कर पीएम मोदी को तोहफा लाने के लिए धन्यवाद दिया था.






