छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट की घटना सामने आई है। इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, तभी पहले से बिछाए गए आईईडी की चपेट में आ गए।
घायल जवानों को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, ताकि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज किया जा सके।
read also: आरंग थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 45,000 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने कहा है कि नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रहे हैं और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी।


