ED Raid In Dhamtari: धमतरी के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार सुबह छापेमार कार्रवाई की. जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी करीब तीन वाहनों में मौके पर पहुंचे. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों के जवान भी तैनात किए गए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम घर में मौजूद अहम दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है. दीपेश गांधी का नाम जिले के बड़े ठेकेदारों में शामिल माना जाता है. बताया जा रहा है कि अधिकारियों द्वारा पिछले करीब चार घंटे से घर के भीतर पूछताछ और दस्तावेजों की जांच की जा रही है.
खबर में अपडेट जारी है….





