दुनियाभर में लोकप्रिय एनिमे सीरीज Doraemon के दिग्गज निर्देशक Tsutomu Shibayama का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे और इसी बीमारी के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से एनीमे इंडस्ट्री और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है।
त्सुतोमु शिबायामा ने ‘डोरेमोन’ को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके निर्देशन में बनी फिल्मों और एपिसोड्स ने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का दिल जीता। उनकी रचनात्मकता और कहानी कहने की शैली ने इस किरदार को एक खास पहचान दिलाई, जो आज भी दर्शकों के बीच बेहद पसंद किया जाता है।
read also: West Asia Crisis: ऊर्जा के बाद खाद की कमी का खतरा, वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर मंडराया बड़ा संकट
फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं। शिबायामा का काम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा और ‘डोरेमोन’ के जरिए उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।


