छत्तीसगढ़ सरकार की अगली केबिनेट बैठक 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के वित्तीय प्रबंधन, शिक्षा सुधार, कृषि सहायता योजनाओं और बुनियादी ढांचा विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।
read also: वीर सैनिकों की बदौलत ही सुरक्षित है देश: राज्यपाल डेका का भावुक संबोधन
इसके अलावा, नई कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी देने और चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार आगामी वर्ष की नीतियों को अंतिम रूप देने पर जोर दे रही है, जिससे इस बैठक के फैसले राज्य के विकास के लिए अहम साबित होंगे।


