CGBSE Result 2026 : विष्णु देव साय ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले करीबन ढाई लाख छात्रों के इंतजार को खत्म करते हुए परीक्षा परिणाम जारी किया। जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है।









10वीं की परीक्षा में टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ बाजी मारी है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मुंगेली के अंशुल शर्मा रहे। इन तीनों ने ही 99.00% अंक प्राप्त किए हैं। 42 स्टूडेंट्स ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। इनमें से टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल है।


रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
CGBSE Class 10th-12th Result: स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं—
ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर CGBSE Class 10 Result 2026 या CGBSE Class 12 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड एंटर करें।
आपकी मार्कशीट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।
ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए CG10 के साथ अपना रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें।


