CG News: सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के मलगेर नदी में डूबने से पिछले 08 दिनों में 03 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. 2 दिन पहले बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही एक वृद्ध महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की उम्र करीब 65 वर्ष थी. वह बैंक से 7 हज़ार 300 रुपये निकालकर अपने गांव वापस लौट रही थी. रास्ते में मलगेर नदी पार करते समय डूबने उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की जानकारी गादीरास पुलिस थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वृद्ध महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया.
बरसात के पहले ही 8 दिनों में 3 की मौत
अभी बरसात शुरू नहीं हुआ है मानसूनी का इंतजार हैं लेकिन उससे पहले ही मलगेर नदी पर पिछ्ले 08 दिनों में 03 लोगों की मौत हो चुकी हैं. दरसल मलगेर नदी के उसपर 1 दर्जन से भी अधिक पंचायत हैं जहां जाने के लिए बस एक पुल बना है, जो अभी भी अधूरा हैं जिसके चलते ग्रामीण शार्टकर्ट रास्ता अपनाते हैं और जान जोखिम में डालकर नदी पार कर अपने गांव जाते हैं.
नशे में थी महिला- टीआई गादीरास
गादीरास थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया बैंक से पैसे निकालकर मृतका वापस अपने गांव लौट रही थी और वह शराब के नशे में थी. मलगेर नदी पार करने की कोशिश कर तमिया पारा जा रही थी किसी कारणवश फिसलकर या संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई।जांच जारी है.





