राजनांदगांव : नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म कर सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को छुरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गत 1 जुलाई 2026 को प्राथी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके दामाद तुषार त्यागी ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ 22 अप्रैल 2025 को शाम करीबन 5 बजे घर अंदर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दिया है।
पीड़िता नाबालिग को आरोपी तुषार त्यागी द्वारा 28 फरवरी 2026 को बस से बिठाकर अपने साथ बिना अनुमति के दिल्ली लेजाकर 1 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक 7 से 8 बार उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है. एवं नाबालिग का अश्लील फोटो एवं वीडियो को यू-ट्यूब, फेसबुक, वाट्सप्प एंव इंस्टाग्राम में वायरल कर दिया है। लिखित शिकायत पर पुलिस अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
बारिश बनी काल! खेत के पास गिरी बिजली, मां और 14 वर्षीय बेटी की मौके पर मौत
विवेचना दौरान आरोपी तुषार त्यागी को चंद घंटे में अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपनी छोटी साली नाबालिग पीडिता के साथ अपराध घटित करना स्वीकार करना पर गिरफतार कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।






