BHEL Apprentice Recruitment 2026: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), तिरुचिरापल्ली ने अप्रेंटिस भर्ती 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 530 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2026 रात 11:45 बजे है। आवेदन बीएचईएल तिरुचिरापल्ली के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। ट्रेनिंग बीएचईएल तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में होगी।
इश्क का हुआ दुखद अंत! छत्तीसगढ़ में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, इस हालत में बरामद हुए शव



