कोरबा : जेल मैन्युअल के अंतर्गत इस बार यहां के जिला जेल और कटघोरा के उप जेल में रक्षाबंधन पर्व संपन्न हुआ। हाल में हुई घटना को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मौके पर की गई थी ताकि किसी प्रकार की अनहोनी का सामना फिर ना करना पड़े। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री साय ने महिला पत्रकारों से बंधवाई राखी, गैस सब्सिडी में बढ़ोतरी पर दी महिलाओं को बधाई प्रशासन के द्वारा विभिन्न त्योहार उनके परिजनों को दी जाती है ताकि उनके द्वारा खुशियों को साझा किया जा सके और दर्द कम हो सके। जेल में व्यवस्थाएं की गई। मौके पर महिला…
Author: Adarsh Loktantrax News
रायपुर- रक्षाबंधन के अवसर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जशपुर रवाना होने से पहले हैलीपेड पर महिला पत्रकारों ने राखी बांधी. इस दौरान उन्होंने रक्षाबंधन के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा दी गई गैस सब्सिडी की सौगात पर महिलाओं को बधाई दी. ICICI Bank के ग्राहकों को अब खाते में कम से कम ₹50,000 रखना होगा, नकद लेनदेन से जुड़े नियमों में भी बदलाव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हैलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि रक्षाबंधन की सभी छत्तीसगढ़वासियों को बधाई. आज के दिन बहनें अपनी भाइयों की सुख-समृद्धि की कामना करती है, वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा करने…
भारत के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक, ने अपने ग्राहकों के लिए मंथली एवरेज बैलेंस और नकद लेनदेन से जुड़े नियमों में 1 अगस्त 2025 से कुछ बड़े बदलाव किए हैं। इन नए नियमों का सीधा असर नए ग्राहकों पर पड़ेगा, जिन्हें अब अधिक न्यूनतम बैलेंस रखना होगा। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, नए और पुराने ग्राहकों के लिए मंथली एवरेज बैलेंस के नियम नए नियमों के अनुसार, 1 अगस्त 2025 या उसके बाद खाता खोलने वाले ग्राहकों को अपने क्षेत्र के हिसाब से बढ़ा हुआ मिनिमम बैलेंस बनाए रखना होगा। बर्थडे पार्टी किया सड़क में, 10 लड़के…
बिलासपुर- थाना सकरी पुलिस ने मुख्य सड़क पर जश्न मनाकर ट्रैफिक रोकने वाले 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें सबक सिखाते हुए चौक में उठक-बैठक लगवाई और फिर पैदल मार्च करते हुए थाने ले जाकर कानूनी कार्रवाई की। राखी बांधने निकली किशोरी के साथ हुई अनहोनी, कुएं में मिली लाश 7 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे, उसलापुर के गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिल सड़क के बीच खड़ी करके उस पर केक रखकर जन्मदिन मनाने लगे। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बनाया। लेकिन उनकी इस हरकत से सड़क पूरी तरह जाम हो…
बीजापुर- जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के इतामपार कन्या आश्रम में पढ़ने वाली कक्षा 3 की छात्रा लक्ष्मी पुनेम (12 साल) की शनिवार सुबह कुआं में डुबने से मौत हो गई। छात्रा लक्ष्मी पुनेम का रक्षाबंधन में भाई को राखी बांधने का सपना टूट गया। शुक्रवार दोपहर में छात्रा लक्ष्मी अपने सहेली के साथ आश्रम के समीप स्थित पारा में अपने रिश्तेदार के यहां राखी मनाने के लिए गई थी। Accident News : MP से गौरेला आ रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर, 1 की मौके पर मौत, 4 घायल… ड्राइवर गिरफ्तार शनिवार सुबह जब छात्रा नहाने के लिए कुआं से…
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही: गौरेला वेंकटनगर मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. एमपी के वेंटकनगर से इलाज कराने के लिए गौरेला आ रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 1 की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दिल्ली के जैतपुर इलाके में बड़ा हादसा, दीवार गिरने से सात लोगों की मौत जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के वेंकटनगर क्षेत्र से 5 लोग बोलेरो में सवार होकर इलाज कराने के लिए आ रहे थे. इसी दौरान गौरेला वेंकटनगर मार्ग पर हर्रा टोला मोड़…
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके में दीवार गिरने से सात लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जाता है कि भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है। मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है। स्थानीय एजेंसियो के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर राहत और बचाव के काम में तैनात है। यह दीवार करीब 50 फीट लंबी थी। रायपुर सेंट्रल जेल में भाइयो संग बहनों ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, सुबह से लगी लंबी लाइन, प्रवेश से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुबह 9.15 बजे पुलिस को मिली सूचना जैतपुर थाना…
रायपुर- छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) का त्यौहार हर्षों उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. सेंट्रल जेल रायपुर में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंची है. महिलाओं की लंबी कतार सेंट्रल जेल में लगी है. जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन पर सुरक्षा के कड़े इतंजाम किए हैं. प्रवेश से पहले राखी बांधने पहुंची महिलाओं को पहले पंजीयन कराया होगा, फिर चेकिंग की जाएगी. जेल प्रवेश करने के बाद दोबारा चेकिंग होगी. महिलाओं को नियमानुसार जेल में प्रवेश करने के लिए केवल 100 ग्राम मिठाई और राखी लेकर प्रवेश करने दिया जाएगा. ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने…
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर एयरफोर्स चीफ एपी सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ऑपेरशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को बहुत बड़ा नुकसान हुआ जिसकी वजह से पाकिस्तान सीज़फायर के लिए मजबूर हुआ। उन्होंने बताया किऑपरेशन सिंदूर में भारत ने 5 पाकिस्तानी फाइटर जेट और एक एयरक्राफ्ट को मार गिराया। इस पूरे ऑपरेशन में S-400 गेमचेंजर साबित हुआ। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने शानदार काम किया। उन्होंने कहा- भारतीय सेना पाकिस्तान को लाउड एंड क्लियर मैसेज देना चाहती थी कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया तो भारत मुंहतोड़ जवाब देगा। महिला कमांडो और सरेंडर नक्सलियों…
रायपुर : महिला कमांडो और सरेंडर नक्सलियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को राखी बांधी है, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, पहले नक्सल संगठन में हथियार के साथ जंगलों में घूमा करते थे. अब खुद नक्सलवाद के खात्मे के लिए ऑपरेशन में जाते हैं। महिला कमांडो और सरेंडर नक्सलियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को बांधी राखी ‘दंतेश्वरी फाइटर’ महिला कमांडो की बहनों और नक्सली संगठन से पुनर्वास करने वाली दीदियों ने मुझे और कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को राखी बांधकर विश्वास और शांति का सशक्त संदेश दिया। ऐसी साहसी और प्रेरणादायक बहनों के साथ मनाया…
