रायपुर: राजधानी रायपुर के टिटोस क्लब में छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार ने अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि इसी क्लब में रात 12 बजे के बाद भी पार्टी चलने के साथ शराब परोसी जा रही थी। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लब के अंदर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद हैं। तेज म्यूजिक के बीच पार्टी चल रही है। इसी दौरान शिवसेना प्रमुख केक लेकर पहुंचते हैं और तलवार से केक काटते हैं। आसपास मौजूद लोग जश्न मनाते और…
Author: Adarsh Loktantra News
Rajasthan News: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर कथित तौर रूप से नकली उत्पाद बेचने के 7 साल पुराने एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को नोटिस जारी किया गया है. आमिर खान को यह नोटिस कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने जारी किया है. कोटा की अदालत ने आमिर खान के साथ ही ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील के कुणाल बहल और रोहित बंसल कों भी नोटिस जारी कर 18 सितंबर 2026 को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, मामले की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी. खेत में दबे मिले 5 लाख रुपए, किसान ने…
Rajasthan News: चोरों से बचाने के लिए खेत की मिट्टी में दबाकर रखी रकम किसान को वापस तो मिल गई, लेकिन तब तक उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। बालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र में प्लॉट बेचकर मिली लाखों रुपए की रकम को किसान मांगीलाल मेघवाल ने पॉलिथीन की थैली में भरकर खेत में दबा दिया था। कुछ समय बाद वह उस जगह को भूल गया और काफी तलाश के बावजूद पांच लाख रुपए से भरी थैली नहीं मिली। दिल्ली में शिवरात्रि तक ट्रैफिक अलर्ट! 11 अगस्त तक भारी वाहनों की नो-एंट्री, एडवाइजरी जारी बारिश के मौसम में खेत की जुताई…
नई दिल्ली : सावन शिवरात्रि (11 अगस्त) को देखते हुए हरिद्वार और गंगोत्री से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या राजधानी दिल्ली की सड़कों पर लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो आपको ट्रैफिक एडवाइजरी का ध्यान रखा होगा। पुलिस ने गुरुग्राम और एयरपोर्ट जाने के लिए लोगों से मेट्रो से चलने की सलाह दी है। कांवड़ियों की सुरक्षा और आम लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार से 11 अगस्त तक कांवड़ मार्गों पर भारी व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके साथ…
Vice President CG Visit: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अगले महीने छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वह 2 सितंबर को रायपुर में आयोजित AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहेंगी। AIIMS रायपुर के निदेशक डॉ. अशोक जिंदल ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें दीक्षांत समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। Boat Accident: नदी में रेत के टीले से टकराकर पलटी सवारियों से भरी नाव, 12 लोग थे सवार उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर के रायपुर दौरे को…
Boat Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से रविवार को एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के बेचाघाट में कोटरी नदी में सवारियों से भरी एक नाव अचानक रेत के टीले से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त नाव में करीब 12 लोग सवार थे। नाव के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, आसपास मौजूद ग्रामीणों की तत्परता और साहस के चलते बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने बिना देर किए नदी में उतरकर नाव में सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सभी…
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग अब एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। पिछले कुछ दिनों में रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई इलाकों में बड़े हवाई हमले किए हैं। रूसी हमलों में बैलिस्टिक मिसाइलों, ड्रोन और दूसरी मिसाइल प्रणालियों के इस्तेमाल का दावा किया गया है। वहीं काला सागर में भी यूक्रेनी जहाजों को निशाना बनाए जाने की खबर है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की मदद की तलाश में सर्बिया पहुंचे हैं। दूसरी तरफ NATO के पूर्वी हिस्से में भी सैन्य तैयारियां तेज होती दिख रही हैं। रोमानिया ने सीमा के…
World Cup 2027: अफगानिस्तान की टीम जो अभी आयरलैंड के दौरे पर 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची है, उन्होंने सीरीज के दूसरे मुकाबले को 92 रनों से अपने नाम करने के साथ वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई कर लिया है। साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेले जाने वाले साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें टॉप-10 टीमों को रैंकिंग के आधार पर 30 सितंबर की कटऑफ डेट तक सीधे क्वालिफाई करने का टिकट मिल जाएगा। अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वालीफाई करने वाली…
Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सोमवार से नया रोस्टर लागू होगा। चीफ जस्टिस की ओर से जारी नए रोस्टर में डिविजन बेंच और सिंगल बेंच के लिए मामलों का अलग-अलग निर्धारण किया गया है। हाईकोर्ट में इस बार भी 4 डिविजन बेंच में मामलों की सुनवाई होगी। अलग-अलग बेंच को मामलों की प्रकृति और वर्ष के आधार पर जिम्मेदारी दी गई है। LPG Gas e-KYC Alert: 16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी चार डिविजन बेंच में मामलों का बंटवारा रोस्टर के अनुसार डिविजन बेंच-1 में चीफ जस्टिस और जस्टिस रविंद्र…
LPG Gas e-KYC Alert: क्या आपने LPG गैस कनेक्शन की e-KYC पूरी कर ली है? अगर नहीं, तो इसे जल्द निपटा लें. e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को आने वाले समय में गैस सिलेंडर बुकिंग और अन्य सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. सरकार LPG उपभोक्ताओं को कई बार e-KYC कराने के लिए अतिरिक्त समय दे चुकी है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में ग्राहक यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं. ऐसे में समय रहते e-KYC नहीं कराने पर ऑनलाइन बुकिंग समेत कई सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि e-KYC नहीं कराने पर…
