LPG Gas e-KYC Alert: क्या आपने LPG गैस कनेक्शन की e-KYC पूरी कर ली है? अगर नहीं, तो इसे जल्द निपटा लें. e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को आने वाले समय में गैस सिलेंडर बुकिंग और अन्य सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. सरकार LPG उपभोक्ताओं को कई बार e-KYC कराने के लिए अतिरिक्त समय दे चुकी है, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में ग्राहक यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं. ऐसे में समय रहते e-KYC नहीं कराने पर ऑनलाइन बुकिंग समेत कई सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं. आइए जानते हैं कि e-KYC नहीं कराने पर आपको किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है…
घर बैठे कैसे करें LPG सिलेंडर की e-KYC?
16 अगस्त से पहले आप घर बैठे भी e-KYC करा सकते हैं. यह प्रोसेस काफी आसान है…
- इसके लिए आपके पास जिस भी कंपनी का सिलेंडर, जैसे- इंडियन ऑयल,भारत गैस, एचपी है, उसका आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें.
- अब डाउनलोड किए ऐप पर जाकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करें.
- इसके बाद e-KYC या Aadhaar Verification का ऑप्शन चुनें
- फिर फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करके फॉर्म को सबमिट करें.
CM साय का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा! 304 करोड़ के खेल बजट से तैयार होगा आधुनिक स्पोर्ट्स हब
LPG सिलेंडर की e-KYC न कराने से क्या हो सकती है परेशानी?
अगर आप e-KYC नहीं करवाते हैं, तो इससे आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे-
- समय पर e-KYC पूरी न होने पर रिफिल सिलेंडर बुक करने में परेशानी हो सकती है.
- इसके साथ ही अगर आपको सिलेंडर की डिलीवरी में भी काफी परेशानी हो सकती है.
- e-KYC न होने की स्थिति में गैस सब्सिडी को रोक दिया जा सकता है.
- इसके साथ ही कनेक्शन ब्लॉक होने की संभावना है.



