जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के झेराडीह पतरापाली में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खाना खा रही महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। राजधानी में गूंजा तिरंगे का जयघोष,…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने आज राजधानी रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली. ‘मोर तिरंगा, मोर अभिमान-हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई मंत्री, विधायक के साथ बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए. रायपुर के इंडोर स्टेडियम से भव्य तिरंगा यात्रा की कार्यक्रम का आगाज हुआ. देशभक्ति के रंग से सराबोर इस आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत तमाम कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक राजेश मूणत…
छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। धनोरा तहसील के जपटलाई शासकीय कन्या छात्रावास में आधी रात जहरीले सांप के घुसने से अफरा-तफरी मच गई। छात्रावास में सो रही छह छात्राओं को सांप ने डस लिया। घटना के बाद सभी छात्राओं को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राओं का उपचार गढ़चिरौली अस्पताल में जारी है। इस घटना से छात्रावास में रहने वाली छात्राओं और उनके परिजनों में गहरा दुख और भय का माहौल है। होर्मुज स्ट्रेट खुला…
ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब परमाणु समझौते के बजाय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ को दोबारा खोलने को प्राथमिकता दे सकते हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप अपने करीबी अधिकारियों से यह संकेत दे चुके हैं कि अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में समुद्री यातायात पूरी तरह बहाल कर देता है, तो अमेरिका परमाणु समझौते के बिना भी संघर्ष को समाप्त करने का रास्ता तलाश सकता है। हालांकि, ईरान ने होर्मुज़ को फिर से खोलने के लिए ऐसी शर्तें रख दी हैं, जिनसे किसी समझौते तक पहुंचना…
युजवेंद्र चहल इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हां, इतना जरूर है कि इस बीच वे अलग अलग वजहों से चर्चा में रहे। जब उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला तो वे वनडे कप खेलने चले गए हैं। वहां वे जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं और करीब करीब हर मैच में विकेट भी ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वे इस वक्त सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे नंबर के गेंदबाज बन गए हैं। इससे उनकी वापसी की संभावनाएं भी प्रबल होती हुई नजर आ रही हैं। Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन ने एक-दूसरे पर बरसाए बम,…
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर भीषण युद्ध छिड़ गया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर रातभर बमबारी की। इसमें दोनों देशों के कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के शहरों में रूस रोजाना बड़े हमले कर रहा है। इससे यूक्रेन को भारी नुकसान हो रहा है। यूक्रेन के पास अमेरिका का पैट्रियट सिस्टम एकमात्र एयर डिफेंस है, लेकिन इसके इंटरसेप्टर की भारी कमी होने के कारण यूक्रेन रूसी मिसाइलों को रोक नहीं पा रहा है। हालांकि, यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई में रूस को नुकसान पहुंचाया है।…
भिलाईनगर : वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा कर मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन तथा ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद जब्त की है।ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस टीम गठित कर मौके पर रेड मारा। Team India Head Coach: राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं…
Team India Head Coach: राहुल द्रविड़ के बाद जब टीम इंडिया के नए हेड कोच की तलाश शुरू हुई थी, तब वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी सबसे आगे चल रहा था। लक्ष्मण लंबे समय से भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए थे और कई मौकों पर अंतरिम कोच की भूमिका भी निभा चुके थे। इसके बावजूद 2024 में उन्हें स्थायी हेड कोच नहीं बनाया गया। अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने खुद इस फैसले के पीछे की वजह बताई है। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला मुकाबला गॉल…
Public Holiday in CG : अगस्त के महीना स्कूली बच्चों के लिए खुशियां लेकर आया है। इस महीने हर सप्ताह बच्चों एक सार्वजनिक अवकाश की सौगात मिलने वाली है। इसकी शुरुआत 12 अगस्त से हो रही है। बता दें कि इसी सप्ताह स्वतंत्रता दिवस भी मनाएं जाएंगे। इसके अलावा आने वाले दिनों में भी रक्षा बंधन समेत कई पर्व व त्योहार इस महीने मनाएं जाएंगे। हिट एंड रन से दहला जयपुर: बेकाबू कार ने पिता-बेटी की ली जान, 4-5 वाहनों को मारी टक्कर… 8 से ज्यादा लोग घायल इसे लेकर शासकीय अवकाश की घोषणा हुई है। ऐसे में इस छुट्टी…
जयपुर के सांगानेर इलाके में देर रात एक कार की टक्कर से 8 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जबकि हादसे में विष्णु गोयल और उनकी 3 साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. विष्णु गोयल की पत्नी समेत कई अन्य लोग भी घायल भी हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी 4 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के मुताबिक, विष्णु गोयल अपनी बेटी के साथ हॉस्पिटल से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया. विष्णु गोयल सांगानेर इलाके में…
