जयपुर के सांगानेर इलाके में देर रात एक कार की टक्कर से 8 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जबकि हादसे में विष्णु गोयल और उनकी 3 साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. विष्णु गोयल की पत्नी समेत कई अन्य लोग भी घायल भी हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सभी 4 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के मुताबिक, विष्णु गोयल अपनी बेटी के साथ हॉस्पिटल से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया. विष्णु गोयल सांगानेर इलाके में किराने की दुकान चलाते थे.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था. सीआई मालपुरा उदय भान ने बताया की स्पेशल टीम ने दोनों आरोपी को सांगानेर क्षेत्र से डिटेन किया है. दोनों फ़र्रुखाबाद (यूपी) के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि वाहन चालक नशे में धुत था और तेज रफ्तार के चलते हादसा हो गया. हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का ख़ुलासा हो पाएगा.
LIVE: रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब
आरोपियों ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदने के बाद एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मारी. इसके बाद वहां मौजूद एक कार से टकरा गई. जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी कार ड्राइविंग का काम करते हैं. पुलिस ने गाड़ी ज़ब्त कर जांच शुरू कर दी है.



