रायपुर : प्रदेश में तीन माह का राशन एक साथ वितरण किया जा रहा है. जून माह निकल गया पर अब तक पूरा राशन वितरण नहीं हो सका है. शासन की ओर से राशन वितरण के लिए कोई स्पष्ट अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई थी, जिससे असमंजस की स्थिति बनी रही. इस दौरान उपभोक्ताओं और राशन दुकानदारों में कई बार विवाद की स्थिति बनी. इसी बीच एक राहत भरी खबर आई है कि शासन ने राशन वितण के लिए 7 जुलाई तक का समय दिया है. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासन द्वारा जून, जुलाई और अगस्त माह का…
Author: Adarsh Loktantra News
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में पुलिस विभाग की साख को झकझोरने वाला मामला सामने आया है, जहां डायल 112 में पदस्थ एक आरक्षक ने पहले अपने ही चालक से मारपीट की और फिर जिला अस्पताल में प्रधान आरक्षक पर बेल्ट से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मोहित गर्ग ने आरक्षक महेंद्र साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूरा मामला लालबाग थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्या है पूरा मामला? पुलिस सूत्रों के अनुसार,…
रायपुर : राजधानी रायपुर से लगे केंद्री में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. जगदलपुर से रायपुर आ रही बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौत गई, जबकि कई घायल हुए हैं. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस (CG 04 E 4060) जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही थी. अभनपुर के केंद्री गांव के पास बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. घटना सुबह करीब 4:15 बजे की है.…
आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। यह षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग जायेगी। वहीं, शाम 5 बजकर 19 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 1 जुलाई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए लाभदायक…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन में लोगो को मिल रहा किफायती दर पर आवास -आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड ओ.टी.एस.-2 योजना में बिके 162 करोड़ के 1050 संपत्तियॉ.. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रारंभ की गई OTS-2 (वन टाइम सेटलमेंट) योजना को आमजनों से अभूतपूर्व प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। इस योजना के तहत केवल चार माह में लगभग ₹162 करोड़ मूल्य की 1050 किफायती संपत्तियां सफलतापूर्वक विक्रय की गई हैं। ईससे लोगो को कम कीमत में आवास एवम व्यवसायिक दुकान/हाल मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के…
