दुर्ग: रायपुर रेल मंडल के भिलाई स्थित चरोदा पीपी यार्ड में CBI ने बड़ी कार्रवाई की है। एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी के खिलाफ बिल पास करने के एवज में मोटी रकम मांगने की शिकायत मिलने के बाद CBI की टीम ने देर शाम दबिश दी। टीम ने सीनियर DME अनमोल उइके से पूछताछ कर रही है। राजस्थान हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक! इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से छेड़छाड़, 5 केसों की फाइलें गायब साथ ही उनके कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अनमोल उइके के खिलाफ दिल्ली CBI को शिकायत मिली थी। सूत्रों के अनुसार, रेलवे में कॉन्ट्रैक्टर…
Author: Adarsh Loktantra News
राजस्थान के हाई कोर्ट की सुरक्षा में कथित तौर पर एक चूक की घटना हुई है. ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की गई और पांच मुकदमों की फाइलें ही हटा दी गईं. इसकी वजह से इन मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी. ये मामले राजस्थान पुलिस की एसओजी (SOG) के थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और घटना की तह में जाकर दोषी का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. Census 2027:…
Census 2027: गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया है कि जनगणना अधिकारी, अपने-अपने स्थानीय क्षेत्र की सीमाओं के भीतर, भारत की जनगणना 2027 के लिए ‘हाउसहोल्ड शेड्यूल’ (परिवार अनुसूची) के ज़रिए जानकारी इकट्ठा करने के लिए ये सभी सवाल पूछेंगे। जनगणना अधिनियम, 1948 (1948 का 37) की धारा 8 की उप-धारा (1) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, केंद्र सरकार यह निर्देश देती है कि जनगणना अधिकारी, अपने-अपने नियुक्त किए गए स्थानीय क्षेत्र की सीमाओं के भीतर रहने वाले सभी लोगों से, भारत की…
CG News: स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रदेश की जेलों में बंद 101 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों के लिए आजादी की नई सुबह आई है। शासन की पहल पर अच्छे आचरण और जेल में संतोषजनक व्यवहार के आधार पर इन बंदियों को निर्धारित सजा अवधि पूरी होने से पहले रिहा किया गया। इनमें केंद्रीय जेल जगदलपुर के पांच कैदी भी शामिल हैं। इन सभी को हत्या के मामलों में आजीवन कारावास की सजा हुई थी और अब वे जेल से बाहर निकलकर सामान्य जीवन की नई शुरुआत करेंगे। पिता के निधन के बाद टूटे लियोनल मेसी, बोले- ‘अब…
लियोनल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 8 अगस्त को 68 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके बाद अब लियोनल मेसी ने 12 अगस्त को पिता के निधन को लेकर पहली बार अपनी चुप्पी को तोड़ा है जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है जिसमें आगे फुटबॉल खेलने पर भी संशय की स्थिति जताई है। मेसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पिता जॉर्ज के साथ फोटो पोस्ट करते हुए एक नोट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि वह इस भारी नुकसान को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और…
IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब कुछ ही वक्त है। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम रेस्ट पर थी, लेकिन अब फिर से मैदान में उतरने की बारी है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमों की तैयारी अब करीब करीब पूरी हो चुकी है और इस वक्त रणनीति बनाने का काम हो रहा है। इस बीच मैच कितने बजे शुरू होगा, क्योंकि अगर वक्त पता नहीं होगा तो इस बात की पूरी संभावना है कि आपका मैच छूट जाएगा।…
Chamoli tunnel accident: उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर – पीपलकोटी टनल में गुरुवार शाम को अचानक पानी भर गया। जिला प्रशासन ने राहत अभियान शुरू करते हुए टनल में काम कर रहे 22 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि छत्तीसगढ़ और झारखंड के 7 मजदूरों की मौत हो गई। 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, सुबह 4 बजे से शुरू होगी पहली ट्रेन हादसे में 11 श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं, इनमें झारखंड के 5, बिहार के 2, छत्तीसगढ़ के 2 और पंजाब और हिमाचल के 1-1 मजदूर हैं। छह…
देश 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयार है। राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए हैं। आम दिनों में जहां मेट्रो सेवा सुबह करीब 6 बजे शुरू होती है, वहीं 15 अगस्त को सभी कॉरिडोर पर मेट्रो करीब दो घंटे पहले यानी सुबह 4 बजे से चलनी शुरू हो जाएगी। इससे लाल किले पर आयोजित समारोह में पहुंचने वाले लोगों को सुबह-सुबह आने-जाने में आसानी होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के अनुसार, 15 अगस्त को टर्मिनल स्टेशनों से पहली मेट्रो सुबह 4 बजे उपलब्ध…
नई दिल्ली: भारत में आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जा रहा है। भारत देश उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि दे रहा है, जिन्होंने 1947 के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाई और अकल्पनीय पीड़ा सही। साल 1947 में भारत की आजादी के वक्त देश के बड़े हिस्से ने बंटवारे का दर्द झेला था। करोड़ों लोग बंटवारे की लाइन खिंचने के बाद पंजाब और बंगाल (पाकिस्तान) के विभाजित हुए हिस्से में अपना सबकुछ छोड़कर आजाद भारत आए थे। पीएम मोदी ने उन लोगों के जज्बे को सेल्यूट किया है। LPG Cylinder Rules: घर में तय सीमा से…
LPG Cylinder Rules: इन दिनों LPG गैस सिलेंडर की किल्लत कई इलाकों में देखने को मिल रही है. 25 दिन के अंतराल पर सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी की व्यवस्था के बाद लोगों में गैस खत्म होने का डर बढ़ा है. इन्हीं कारणों के चलते कुछ लोग जरूरत से अधिक सिलेंडर घर में जमा करने लगे हैं, जिससे कालाबाजारी और जमाखोरी की आशंकाएं भी बढ़ गई हैं. ऐसी आशंकाओं के मद्देनजर LPG सिलेंडर की जमाखोरी को लेकर देश के कई राज्यों में प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी की गई है. अगस्त 2026 में ओडिशा में चलाए गए विशेष अभियान के…
