Author: Adarsh Loktantra News

Khallari Ropeway Accident: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार को हुए रोपवे हादसे में एक और घायल ने दम तोड़ दिया है. घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 47 वर्षीय गोविंद स्वामी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में मृतकों की संख्या अब 2 हो गई है. IQAir’s Annual report on Pollution: पाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश, केवल 13 देश WHO के मानकों पर खरे उतरे, जानें भारत की रैंकिंग बता दें कि खल्लारी मंदिर में 22 मार्च की सुबह माता के दर्शन कर रोपवे ट्राॅली में रायपुर राजातालाब निवासी ऋषभ…

Read More

IQAir’s Annual report on Pollution: पूरी दुनिया में एयर क्वालिटी दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। वायु गुणवत्ता की गिरावट के मामले में दक्षिण एशिया एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी ‘आईक्यूएयर’ (IQAir) द्वारा जारी 8वीं विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के मुताबिकपाकिस्तान दुनिया का सबसे प्रदूषित देश घोषित किया गया है। वहीं बांग्लादेश इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है जबकि भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश है। छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव – जल्द बढ़ेगा पारा, तेज हवाओं और बारिश की संभावना आंकड़े काफी चिंताजनक रिपोर्ट में 143 देशों, क्षेत्रों और भूभागों के 9,446…

Read More

Weather update : छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है। हालांकि, अगले चार दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। गैस सिलेंडर जमाखोरी पर कार्रवाई, होटल संचालक पर केस दर्ज इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से…

Read More

धमतरी जिले में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान शांति कॉलोनी स्थित ‘मालिक केटर्स’ में बड़ी अनियमितता सामने आई। रिकॉर्ड के अनुसार प्रतिष्ठान के पास 40 व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का कनेक्शन दर्ज है, लेकिन मौके पर केवल 23 खाली सिलेंडर ही पाए गए। शेष 17 सिलेंडरों के संबंध में संचालक महेश कुमार रंगलानी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। प्राथमिक जांच…

Read More

महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में 21 वर्षीय मूकबधिर युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया। जानकारी के अनुसार, 24 मार्च की सुबह ग्राम इंद्रपुर निवासी रामदास अजगल्ले ने अपनी पुत्री पुष्पा अजगल्ले का शव घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। शव पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई गई। मामले की गंभीरता…

Read More

ट्रेन टिकट बुकिंग को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए IRCTC ने बड़ा कदम उठाया है। प्लेटफॉर्म से करीब 3 करोड़ फर्जी अकाउंट्स को डिलीट कर दिया गया है, जिनके जरिए दलाल अनधिकृत तरीके से टिकट बुक कर रहे थे। इस कार्रवाई से अब आम यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अहम बदलाव किए हैं। तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब OTP आधारित वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे केवल सत्यापित यूजर्स ही टिकट बुक…

Read More

रायपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आगाज कल से, 30 राज्यों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा रायपुर में कल से शुरू हो रहे पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ पूरी तरह तैयार है। यह आयोजन राज्य के खेल ढांचे और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह प्रतियोगिता भारतीय खेल इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी। इस प्रतियोगिता में 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 3,800 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कुल 9 खेलों में पदक दिए जाएंगे, जिनमें एथलेटिक्स, तैराकी,…

Read More

बिलासपुर. नवरात्रि पर्व के अवसर पर मां महामाया के दर्शन के लिए रतनपुर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सप्तमी और अष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 25 मार्च 2026 को शाम 4 बजे से रतनपुर में चारों दिशाओं से भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम और सुरक्षित बना रहे। शहर के विभिन्न मार्गों जैसे…

Read More

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi 25 March 2026) आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। India High Alert: वैश्विक तनाव के बीच रक्षा तैयारियों की समीक्षा, राजनाथ सिंह की अगुवाई में अहम बैठक आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi) आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो…

Read More

जिला अस्पताल के वाटर कूलर में मरी छिपकलियां मिलने से हड़कंप, सफाई व्यवस्था पर सवाल सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सरकारी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब वाटर कूलर में दो मरी हुई छिपकलियां मिलने का मामला सामने आया। यह वही कूलर था, जिसका पानी मरीजों और उनके परिजन उपयोग कर रहे थे। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और परिसर में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों…

Read More