पत्थलगांव में हाथियों का आतंक, 11 के दल ने घर तोड़े और फसलें रौंदी जशपुर जिले के Pathalgaon वन परिक्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। तिलडेगा पंचायत के भद्रापारा में बीती रात 11 हाथियों का दल रिहायशी इलाके में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथियों ने तीन घरों को नुकसान पहुंचाया और घर में रखा अनाज खा लिया। साथ ही खेतों में लगी टमाटर, केला और प्याज की फसल को भी बर्बाद कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया। पूरी रात टीम ने…
Author: Adarsh Loktantra News
Hatia-durg Special Train : अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, दुर्ग-हटिया के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब रोजाना चलेगी। रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन को अब रेगुलर कर दिया गया है। यानी अब यह ट्रेन एक्सप्रेस के रूप में नियमित रूप से चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। आज महंगा हुआ या सस्ता? पेट्रोल-डीजल के नए रेट जानें, आपके शहर में क्या है कीमत सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन रेलवे प्रशासन के इस फैसले के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में दो…
Petrol-Diesel Price Today: नहीं बदले दाम, जानें आपके शहर में आज क्या है रेट नई दिल्ली, 25 मार्च 2026। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर दिन की तरह आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि आज भी कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। 📊 क्यों तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? पेट्रोल और डीजल की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति पर निर्भर करती हैं। इसी कारण इनके रेट रोजाना…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने CGPSC 2021 के चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग देने के छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। इसकी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका खारिज कर दी है और हाईकोर्ट के पूर्व के आदेश के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग देने का निर्देश दिया है। CG Flight Update: 31 मार्च से फिर उड़ान भरेगी जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट, यात्रियों को बड़ी राहत दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पेशल पिटिशन लीव (SLP) के जरिए CGPSC में डिप्टी कलेक्टर व डीएसपी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग देने के…
CG Flight Update: एलायंस एयर ने बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी राहत का ऐलान करते हुए जगदलपुर-रायपुर सेक्टर पर दोबारा हवाई सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। यह सेवा 31 मार्च से समर शेड्यूल के तहत शुरू होगी और हैदराबाद, जगदलपुर और रायपुर को आपस में जोड़ेगी। काफी समय से इस रूट पर फ्लाइट सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को लंबी दूरी सड़क और रेल मार्ग से तय करनी पड़ रही थी। Screen Time: बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना हार्ट के लिए खतरा! नई स्टडी ने दी चौंकाने वाली चेतावनी स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग…
Screen Time: आज के डिजिटल दौर में बच्चों की लाइफस्टाइल तेजी से बदल रही है. डिजिटल दौर में बच्चे होमवर्क से ब्रेक के दौरान, सोने से पहले, ऑनलाइन क्लास, गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं. जिससे बच्चों का स्क्रीन टाइम तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अब एक नई स्टडी में चेतावनी दी है कि जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम सिर्फ आंखों या दिमाग पर ही नहीं बल्कि दिल की सेहत पर भी असर डाल सकता है. स्टडी के अनुसार खाली समय में स्क्रीन पर बिताया गया हर एक्स्ट्रा घंटा चाहे वह सोशल मीडिया स्क्रोल करना…
BEL Vacancy 2026 : अगर आप इंजीनियर हैं और सरकारी कंपनी में जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आई है. पब्लिक सेक्टर कंपनी ने 35 डिप्टी इंजीनियर (E-II) पदों के लिए भर्ती निकाली है. यह भर्ती बैंगलोर कॉम्प्लेक्स के सेंट्रल सर्विसेज डिवीजन में फिक्स्ड टेन्योर यानि कि निश्चित अवधि के लिए की जाएगी. राजस्व वसूली में लापरवाही? छत्तीसगढ़ में 8,585 करोड़ अटके—कैग रिपोर्ट महत्वपूर्ण तारीख नोटिफिकेशन जारी: 11 मार्च 2026 आवेदन की आखिरी तारीख: 01 अप्रैल 2026 अहम डिटेल्स पद का नाम: डिप्टी इंजीनियर (E-II) – सिविल / आर्किटेक्चर / हर्टिकल्चर कुल…
Aadhaar Mobile Number Update: आधार कार्ड सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है. कॉलेज से लेकर बैंकों तक हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. इसलिए यह अपडेटेड होना जरूरी है. अगर इसमें आपका पुराना मोबाइल नंबर दिया गया है तो उसे भी अपडेट कर लेना जरूरी है. कुछ समय पहले तक ऐसा करने के लिए आधार सेंटर जाना पड़ता था, लेकिन अब झंझट खत्म हो गया है. आप घर बैठे ही आधार ऐप से मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं. India High Alert: वैश्विक तनाव के बीच रक्षा तैयारियों की समीक्षा, राजनाथ सिंह की अगुवाई में अहम बैठक नए…
‘धुरंधरः द रिवेंज’ की जबरदस्त सफलता के बीच रणवीर सिंह एक बार फिर ‘कांतारा’ कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा’ फिल्म में मिमिक्री को लेकर हुए विवाद और उसके बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज FIR के मामले की सुनवाई की। इस दौरान रणवीर सिंह के वकील ने कहा कि अभिनेता कोर्ट में एफिडेविट दाखिल कर माफी मांगने के लिए तैयार हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी और इस दौरान रणवीर को कर्नाटक हाई कोर्ट के समक्ष हलफनामा दाखिल करना होगा, जिसमें वह ‘कांतारा’ के दैव सीन…
CG Bird Flu News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी कुक्कुट पालन परिक्षेत्र में पिछले 5 दिनों में 5000 से अधिक मुर्गा– मुर्गियों की मौत हो गई है। शासकीय पोल्ट्री फार्म में हुए इस घटना से पशु चिकित्सा विभाग समेत आसपास के क्षेत्रों में भी हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक तौर पर बर्ड फ्लू की आशंका जताई जा रही है। मौत के कारणों को जानने के लिए सैंपल भोपाल स्थित लैब भेजे गए हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। तब तक के लिए शासकीय पोल्ट्री फार्म को बंद कर दिया गया है। बिलासपुर…
