महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड के पहले मैच में भारतीय टीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई में टीम ने इस मैच में गोल करने की बहुत कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी नीदरलैंड्स के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सके। नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में शानदार और आक्रामक खेल दिखाते हुए गेंद पर अपना दबदबा बनाए रखा। मैच के दौरान अधिकतर समय नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों ने गेंद को अपने पाले में रखा। Gautam Gambhir: व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम…
Author: Adarsh Loktantra News
Gautam Gambhir: भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने आखिरकार उन सवालों का जवाब दिया है जिसको लेकर उनकी काफी आलोचना होती है. गंभीर ने इस बात को नकार दिया है कि भारत टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रहा है. उनका कहना है कि हालिया हार को किसी बड़ी गिरावट के सबूत के तौर पर नहीं, बल्कि बदलाव के दौर के हिस्से के तौर पर देखा जाना चाहिए. गॉल में 165 रन से जीत हासिल करने के बाद, भारत कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलने जा रहा है, जिसमें उसके पास 1-0 की बढ़त है. लेकिन दूसरा टेस्ट ही…
IGKV Paper Leak: रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी विषय के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग के प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की जांच में पेपर लीक मामले में इनकी संलिप्तता पाई गई है. दरअसल, 20 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी 28 कृषि महाविद्यालयों में B.Sc. कृषि द्वितीय वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर के AGCH-221 (कीटशास्त्र) विषय की परीक्षा होनी थी. परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले सुबह 8:41 बजे…
बिलासपुर : रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR से चलने, गुजरने वाली 02 जोड़ी गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई है। CG News: कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर CM साय सख्त, बोले- परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं; गड़बड़ी करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दिनांक 27 अगस्त 2026 को तथा गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में दिनांक 28 अगस्त 2026 को उपलब्ध रहेगी। गाड़ी संख्या 18030…
दिल्ली में कक्षा 9 के छात्रों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा निदेशालय ने तीसरी भाषा यानी R3 (Regional Language/Third Language) को लेकर लागू किए गए उस प्रावधान को वापस ले लिया है, जिसके तहत कक्षा 9 में R3 में क्वालीफाई नहीं करने वाले छात्रों के लिए कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की राह मुश्किल हो सकती थी। अब सिर्फ R3 विषय में क्वालीफाई नहीं करने के आधार पर किसी छात्र को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा। शिक्षा निदेशालय के इस फैसले से दिल्ली के सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) विषय की परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित होने के मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने या विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।…
तमिलनाडु के त्रिची से सिंगापुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। विमान में 127 यात्री सवार थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान करीब ढाई घंटे तक हवा में चक्कर लगाने के बाद रात करीब 9 बजे त्रिची इंटरनेशनल एयरपोर्ट लौट आया। यात्रियों को सिंगापुर पहुंचाने के लिए अब दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। बता दें कि IndiGo की यह फ्लाइट त्रिची एयरपोर्ट से शाम 6:40 बजे सिंगापुर के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। CG Teacher Recruitment 2026:…
Weather Alert: भारत के बड़े हिस्सों में शनिवार, 22 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सक्रिय रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है।उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने मौसम के सिस्टम की वजह से देश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में तेज बारिश का दौर आने की उम्मीद है। IMD का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में अच्छी-खासी बारिश होगी, जबकि दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़…
CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनाने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका है। राज्य सरकार ने स्थानीय अतिथि शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन (CG Shikshak Bharti Notification) जारी किया है। जिसके लिए आवेदन 20 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा इन विषयों के शिक्षकों की होगी भर्ती जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने…
रायपुर : सावन माह के अंत तक छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. शुक्रवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और मध्य क्षेत्रों के एक-दो स्थानों में अगले 7 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं. प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से 7 प्रतिशत कम रही है. पिछले 24 घंटों में जगदलपुर में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर कंगना रनौत…
