Author: Adarsh Loktantra News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और वियतनाम के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में यह सहयोग और गहरा होगा। उन्होंने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक मित्रता और साझा हितों का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए वियतनाम के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उसे 55 साल पहले का अंजाम नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल या भारत की संप्रभुता पर नजर उठाने की कोशिश की गई तो इसका गंभीर परिणाम होगा। यह बयान क्षेत्रीय सुरक्षा और सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच आया है, जिसने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। रक्षा मंत्री ने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की सैन्य ताकत और संकल्प पर किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए। इसी युद्ध के बाद बांग्लादेश का गठन हुआ था,…

Read More

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सरकारी ठेकों में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि करीब ₹16,500 करोड़ के सरकारी ठेके दिए गए, लेकिन बहुजन समाज को इसमें कितना हिस्सा मिला, इसका सरकार के पास कोई स्पष्ट डेटा नहीं है। राहुल ने इसे सामाजिक न्याय और समान अवसर के मुद्दे से जोड़ते हुए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जब तक विभिन्न सामाजिक वर्गों को मिलने वाले अवसरों का स्पष्ट आंकड़ा उपलब्ध नहीं होगा, तब तक समावेशी विकास का दावा अधूरा रहेगा। राहुल गांधी ने मांग की कि सरकार सार्वजनिक रूप से यह जानकारी…

Read More

महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कानून लागू होने से देश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व क्षमता में बड़ा बदलाव आएगा। पीएम ने भरोसा जताया कि सरकार 2029 के आम चुनाव से पहले इस कानून को लागू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ने से नीति निर्माण में संतुलन और संवेदनशीलता आएगी। उन्होंने इसे देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में कड़ा कदम उठाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन से जुड़ी ₹39 करोड़ से अधिक की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है। एजेंसी के मुताबिक यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है और जांच में कई वित्तीय अनियमितताओं के सबूत सामने आए हैं। ईडी की जांच में पता चला कि कथित तौर पर अवैध तरीके से अर्जित धन को विभिन्न कंपनियों और संपत्तियों में निवेश किया गया था। जब्त की गई संपत्तियों में अचल संपत्ति, बैंक खातों में जमा रकम…

Read More

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब भारत की विमानन सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) के अनुसार, अब तक भारतीय एयरलाइंस की 10,000 से अधिक उड़ानें रद्द या प्रभावित हो चुकी हैं। युद्ध के कारण कई देशों के एयरस्पेस बंद या असुरक्षित घोषित किए गए हैं, जिससे उड़ानों के मार्ग बदलने पड़े और संचालन लागत भी बढ़ गई है। मंत्रालय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रूट खासतौर पर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, क्योंकि यूरोप और खाड़ी देशों के लिए जाने वाली कई उड़ानों को लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इससे यात्रियों…

Read More

तमिलनाडु के कलपक्कम से भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को बड़ी ताकत मिली है। यहां प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) परियोजना अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, जिसे भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (BHAVINI) विकसित कर रहा है। यह तकनीक अब तक व्यावसायिक स्तर पर केवल रूस ही सफलतापूर्वक उपयोग कर पाया है। इस उपलब्धि के साथ भारत दुनिया के चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल होने जा रहा है जो फास्ट ब्रीडर रिएक्टर तकनीक को अपनाते हैं। फास्ट ब्रीडर रिएक्टर खास इसलिए है क्योंकि यह परमाणु ईंधन का बेहतर उपयोग करता है और जितना ईंधन खर्च करता है…

Read More

रायपुर/दिल्ली : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के भविष्य की एक नई तस्वीर पेश की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने न केवल नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में आई शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया, बल्कि बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट भी सौंपा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण दिया, जहां उनकी मौजूदगी में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है। RTE Admission: RTE पर सरकार का बड़ा एक्शन, बच्चों को प्रवेश न देने वाले निजी…

Read More

RTE Admission: छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून (RTE) को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि RTE के तहत बच्चों को प्रवेश नहीं देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। बता दें कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाने पर RTE के तहत बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश नहीं देने का ऐलान किया था, जिसके बाद सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के गैर-अनुदान प्राप्त निजी विद्यालयों में RTE के तहत प्रारंभिक कक्षाओं में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। इन सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर…

Read More

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक अब कानून बन गया है, राज्यपाल डेका ने हस्ताक्षर किए। इसका संकेत डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिया है। उन्होंने कहा, राज्यपाल स्वयं ही चिंतनशील है। मैं समझता हूं हम और आप अभी बात कर रहे, हो सकता है इस पर हस्ताक्षर हो गया हो। नक्सल मुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री की दिल्ली में बैठक होगी। इस मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री का दिल्ली प्रवास है और उसमें छत्तीसगढ़ को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। Bhilai Steel Plant: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, टरबाइन ब्लास्ट से मचा हड़कंप, कई…

Read More