छत्तीसगढ़ के एक गांव में आजादी के 75 साल बाद भी सड़क नहीं बनने का मामला अब न्यायालय तक पहुंच गया है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों और याचिका के बाद छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) से जवाब तलब किया है। बताया जा रहा है कि गांव तक पहुंचने के लिए आज भी लोगों को कच्चे रास्तों और खेतों के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे बारिश के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने की वजह से बच्चों की पढ़ाई,…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर : जिला दवा विक्रेता संघ रायपुर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की जानकारी दी। साथ ही औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार से हस्तक्षेप और आवश्यक अनुशंसा करने की मांग की। संघ के अध्यक्ष विनय कृपलानी और सचिव संजय रावत ने बताया कि यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर किया जा रहा है। संगठन देशभर के करीब 12.40 लाख केमिस्ट्स और दवा वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है। Chhattisgarh News: अब स्कूलों की होगी रैंकिंग, DPI का बड़ा फैसला… जानिये किन…
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मध्याह्न भोजन योजना) को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लिया है। शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अब संकुल और विकासखंड स्तर पर स्कूलों की रैंकिंग की जाएगी। यह रैंकिंग विभिन्न मानकों और सूचकांकों के आधार पर तय होगी, ताकि स्कूलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित हो और योजना की गुणवत्ता में सुधार हो सके। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर की ओर से पत्र जारी किया गया है। Officers Leave Cancelled: पंचायत…
Officers Leave Cancelled: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 का कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित जिलों में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। 8 मई को जारी निर्वाचन कार्यक्रम के साथ ही जिले के उन ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है, जहां उपचुनाव होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। CG में तरबूज खाने के बाद मासूम की मौत, 3 बच्चों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती आदेश के तहत निर्वाचन प्रक्रिया…
जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज खाने के बाद एक बच्चे की मौत और तीन अन्य बच्चों के बीमार होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। जानकारी के अनुसार दिनांक 11 मई को बच्चों ने तरबूज और चिकन खाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने की शिकायत की। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां तालाब में मछली पकड़ने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और खूनी संघर्ष की स्थिति बन गई। घटना में बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। VB-G RAM G लागू होने की तारीख घोषित, क्या बदलेंगे नियम? जानिए पूरी डिटेल बताया जा रहा है कि विवाद तालाब में मछली मारने को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों ओर से लोगों ने…
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि नया विकसित भारत रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 देशभर में एक जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही यह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) की जगह ले लेगा। सरकार ने इसे ‘विकसित भारत 2047’ दृष्टिकोण के अनुरूप आधुनिक ग्रामीण विकास की रूपरेखा बताया है। Aaj Ka Mausam : बदली-बारिश के बाद बढ़ी गर्मी, तापमान में 4 डिग्री तक उछाल की संभावना 125 दिन होगी रोजगार गारंटी सरकार के अनुसार इस कानून के तहत ग्रामीण रोजगार गारंटी 100 दिन से…
Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ में बदली-बारिश में कमी आने के बाद राजधानी में सोमवार को लोग गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. रायपुर शहर में अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई. अगले 5 दिनों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. मंगलवार को भी गर्मी बढ़ने की संभावना है. आज मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है. Gir National Park के बैन जोन में Rakul Preet Singh की सैर का वीडियो वायरल, उठे सवाल; अब अधिकारियों ने दिया जवाब प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा हुई. दोपनापाल…
रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह के साथ आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और सारा अली खान भी नजर आएंगे। इस बीच रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। वीडियो गुजरात के गिर नेशनल पार्क का है, जिसमें रकुल बैन जोन में घूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लेकर अब सेलेब्स के बैन जोन में जाने पर बहस छिड़ गई है। जिस पर…
CG High Court Recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं, खासकर महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 38 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। भर्ती प्रक्रिया जारी है और आवेदन करने के लिए अब केवल कुछ दिन ही बाकी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 मई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए प्रदेश की युवतियों को हाईकोर्ट में काम करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के…
