छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में परीक्षा केंद्र के अंदर छात्रों को खुलेआम नकल करते देखा गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि परीक्षा हॉल में निगरानी बेहद कमजोर थी और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। मामला सामने आते ही अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच के शुरुआती निष्कर्षों के आधार पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा ड्यूटी में तैनात 5 सरकारी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों का कहना…
Author: Adarsh Loktantra News
PM Modi Fuel Saving Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर किए गए आह्वान का असर अब राज्यों में दिखने लगा है. छत्तीसगढ़ सरकार ने इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कारकेड में चलने वाले वाहनों की संख्या कम करने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों का हवाला देते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया है. उन्होंने न केवल सरकारी स्तर पर मितव्ययिता अपनाने की बात कही, बल्कि आम जनता से भी सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग जैसे विकल्प अपनाने…
महासमुंद : बोर्ड परीक्षा के दौरान एग्जाम हॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है. भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल (SAGES) परीक्षा केंद्र में बड़ी लापरवाही और अनियमितता पाए जाने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षक समेत कुल 5 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. CG News : राजधानी में ट्रेड यूनियनों का हल्लाबोल, गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन दरअसल, महासमुंद जिले के परीक्षा केंद्र क्रमांक 171031 (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय, भंवरपुर) में बोर्ड परीक्षा…
रायपुर : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और अनेक स्वतंत्र संगठनों के संयुक्त आव्हान पर देश भर में असंगठित श्रमिकों पर जारी शोषण और दमन के खिलाफ मंगलवार को राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया. इस दौरान नोयडा सहित दिल्ली-एनसीआर में गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई की मांग की. इस क्रम में मंगलवार शाम राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में ट्रेड यूनियनो के संयुक्त मंच के नेतृत्व में श्रमिकों और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान संपन्न विरोध सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त मंच के संयोजक, आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का. धर्मराज महापात्र ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…
रायपुर : राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है. पार्टी करने के लिए बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर जबरन एटीएस से पैसे निकलवा लिए. युवक के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपए कैश निकलवाए गए. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. राजधानी में हाईवोल्टेज ड्रामा! सुबह-सुबह होर्डिंग पर चढ़ी युवती, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा जानकारी के मुताबिक, कुशालपुर निवासी विशाल सोनकर निजी कंपनी में काम करता है. 8 मई को…
रायपुर: राजधानी के शंकर नगर में सुबह-सुबह हंगामा मच गया, जब क्षेत्र में स्थित एक होर्डिंग में युवती चढ़ गई. करीब 40 मिनट तक होर्डिंग में चढ़ी रही युवती को बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने नीचे उतारा. छत्तीसगढ़ में 1 करोड़ चोरी कांड का आरोपी मौत के फंदे पर झूला, पुलिस के पहुंचते ही उठाया खौफनाक कदम पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां होर्डिंग में चढ़ी युवती को उतारने में के लिए करीब 35 फिट ऊपर तक सीढ़ी लगाई गई. इसके अलावा नीचे बड़ी जाली भी बिछाई गई. पूरे…
रायपुर : राजधानी रायपुर में ज्वेलरी शॉप चोरी मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपये की चोरी के आरोप में फरार चल रहे एक नाबालिग आरोपी ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। RCB vs KKR IPL 2026: रायपुर में आज RCB-KKR की टक्कर, बारिश बिगाड़ सकती है मैच का रोमांच घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के मुताबिक, आरोपी गांधी नगर इलाके का रहने वाला था और हाल ही में हुई बड़ी ज्वेलरी चोरी की वारदात में उसका नाम सामने आया था। बताया जा रहा है कि चोरी के…
RCB vs KKR IPL 2026: नबा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के अंतर्गत रॉयल चैलेंजर बेंगलूरू बनाम कोलकता नाईट राइडर्स का मैच खेला जाएगा। इसके लिए आने वाले दर्शकों के सुगम सुरक्षित आवागमन तथा खिलाड़ियों के सुरक्षित यातायात हेतु यातायात पुलिस ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का साया मंडराने लगा है। लगातार बदलते मौसम और बादलों की आवाजाही को देखते हुए मैच प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है. यदि बारिश तेज हुई तो…
बालोद : जिले के दल्लीराजहरा में मंगलवार को सीवरेज पाइपलाइन निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फुटबॉल ग्राउंड के पास चल रही खुदाई के बीच अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे काम कर रहे मजदूर देखते ही देखते मलबे में दब गए। हादसे में एक महिला समेत तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बीएसपी की सीवरेज पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत इलाके में गहरी खुदाई का काम चल रहा था। LPG Subsidy New Rule: आपके फोन पर आया ये मैसेज तो तुरंत हो जाएं सावधान, 7 दिन में नहीं किया ये काम तो…
LPG Subsidy New Rule: देशभर में कई एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को इन दिनों एक नया SMS मिल रहा है. इस मैसेज में कहा जा रहा है कि अगर किसी उपभोक्ता या उसके परिवार के सदस्य की सालाना आय 10 लाख रुपये से ज्यादा है, तो उसकी गैस सब्सिडी बंद की जा सकती है. यह मैसेज सरकारी तेल कंपनियां इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) भेज रही हैं. Raipur Bomb News Update : रायपुर में बम तैयार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता; दहशत में था पूरा इलाका क्या लिखा है मैसेज में? मैसेज…
