बेमेतरा : जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक एसडीएम प्रकाश भारद्वाज के चैंबर की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर गिर गई. घटना से मौके पर कर्मचारियों में हड़ंकप मच गया. राहत की बात रही कि घटना के वक्त भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. CG Fuel Update: राज्य में पर्याप्त है पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, खाद्य सचिव ने लोगों से संयम बरतने को कहा जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार देर शाम की है. घटना के वक्त दफ्तर में कोई मौजूद नहीं था. जब कुछ कर्मचारी वापस लौटे तो उन्होंने एसडीएम चैंबर की फॉल सीलिंग गिरी…
Author: Adarsh Loktantra News
CG Fuel Update: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित है और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने यह महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए प्रदेशवासियों से किसी भी प्रकार की पैनिक खरीदी या अनावश्यक ईंधन संग्रहण से बचने की अपील की है। आसमान से बरसी मौत! आकाशीय बिजली गिरते ही खपरैल घर में लगी आग, खेत की रखवाली कर रहे किसान की हुई मौत खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में कुछ पंपों के ड्राई आउट होने से फैली अफवाहों…
महासमुंद : मौसम में आया बदलाव कई लोगों के लिए दुस्वप्न की तरह रहा. आकाशीय बिजली गिरने से जहां खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान की मौत हो गई, वहीं एक खपरैल वाले घर में आग लग गई. पहली घटना तुमगांव थाना क्षेत्र की है. ग्राम पिरदा छापाडबरी खार निवासी धर्मसिंह गोंड (50 वर्ष) अपने पिता पुनीत राम गोंड (70 वर्ष) के साथ बीती रात मूंगफली खेत की रखवाली के लिए परसा पेड़ पर बनाए मचान पर सोया था. MP-CG के बीच सफर होगा आसान! जबलपुर–मंडला–चिल्पी NH-30 बनेगा फोरलेन, DPR तैयार इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से जहां…
रायपुर : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच रोड़ कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के बीच सड़क परिवहन को रफ्तार मिलेगी। इसी कड़ी में जबलपुर–मंडला–चिल्पी NH-30 फोरलेन परियोजना की DPR तैयार हो रही है। इस परियोजना से सुरक्षित यात्रा, बेहतर कनेक्टिविटी, उन्नत यातायात व्यवस्था, वन्यजीव संरक्षण, आधुनिक इंजीनियरिंग एवं क्षेत्रीय विकास को नया आयाम मिलेगा। CG Crime – बैंक के बाहर खड़ी कार बनी निशाना, कांच तोड़कर उड़ाए 4.25 लाख रुपए, CCTV में कैद हुई वारदात परियोजना प्रयागराज जबलपुर–रायपुर कॉरिडोर का हिस्सा दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के जबलपुर से चिल्पी (मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा) तक लगभग 160 किलोमीटर का एक मार्ग तैयार होगा। मार्ग…
CG Crime – छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जनकपुर नगर पंचायत के मुख्य बाजार में बदमाशों ने बैंक के पास खड़ी कार का कांच तोड़कर उसमें रखे करीब 4.25 लाख रुपये नगद पार कर दिए। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, जनकपुर थाना क्षेत्र निवासी ध्रुव यादव स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा जनकपुर से चेक के माध्यम से 4 लाख 25 हजार रुपये निकालकर बाहर आए थे। उन्होंने नगदी से भरा बैग…
NEET Re-Exam Date Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ NEET-UG एग्जाम की नई तारीख की घोषणा कर दी है। अब यह एग्जाम रविवार 21 जून को होगा। इससे पहले NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर गुरुवार को हाईलेवल बैठक हुई। NEET-UG 2026 परीक्षा के रद्द होने के दो दिन बाद हुई मीटिंग में दोबारा एग्जाम कराने पर चर्चा हुई। मैनपावर सप्लाई घोटाले में अनवर ढेबर को झटका, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका बैठक में हायर एजुकेशन सेक्रेटरी विनीत जोशी, स्कूल एजुकेशन सेक्रेटरी संजय कुमार, नेशनल टेस्टिंग…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मैनपावर सप्लाई घोटाले मामले में अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने कहा कि आर्थिक अपराध अलग श्रेणी के होते हैं और इन्हें समाज के खिलाफ ठंडे दिमाग से रची गई साजिश के रूप में देखा जाना चाहिए। ऐसे अपराध देश की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं। इसी टिप्पणी के साथ उन्होंने घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज कर दी। दरअसल, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के दौरान इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ।…
कांकेर: थाना कोयलीबेड़ा पुलिस, डीआरजी टीम और बीएसएफ के संयुक्त अभियान में कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती जंगल क्षेत्र से नक्सलियों का बड़ा डम्प बरामद किया गया है। इस दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से IED समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री जब्त की और एक प्रेशर कुकर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल, पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपए महंगा; आम जनता की जेब पर बढ़ा बोझ यह कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन, बीएसएफ डीआईजी और कांकेर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान…
Petrol-Diesel Price Hike News: जिस बात का डर था, आखिरकार वही हुआ. देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है. पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए महंगा हो गया है. अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97.91 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 90.78 रुपए हो गई है. Chattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज मौसम का मिजाज बदलेगा, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी ईरान-अमेरिका युद्ध और वैश्विक उथल-पुथल के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उछाल आ गया था. जिसकी वजह से भारत की सरकारी कंपनियों को हर दिन…
Chattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. गुरुवार को दिन-रात लोग उमस से परेशान होते रहे. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है. साथ ही 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी भी होने के आसार हैं. इसके अलावा 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की…
