रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार,जिला शिक्षा अधिकारियों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, सहायक संचालकों, प्राचार्यों को विभिन्न जिलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगा। अवर सचिव छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, बलौदाबाजार-भाटापारा, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, बीजापुर, नारायणपुर और बालोद सहित अनेक जिलों में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। छत्तीसगढ़ में कारोबारियों को…
Author: Adarsh Loktantra News
रायपुर : राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) नियम, 2021 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए व्यापारियों, दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के लिए पंजीयन प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं पारदर्शी बना दिया है। श्रम विभाग द्वारा 3 जून 2026 को राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नियम 4, नियम 5 तथा प्रपत्र-2 को पूर्णतः प्रतिस्थापित कर नए प्रावधान लागू किए गए हैं। नए संशोधनों का उद्देश्य व्यवसायों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना, मानवीय हस्तक्षेप कम करना तथा ऑनलाइन शासन व्यवस्था को मजबूत करना बताया जा रहा है।संशोधित नियम 4 के तहत अब नियोक्ता…
Train Seat Availability: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. कई लोग प्लानिंग के तहत ट्रेन टिकट रिजर्व करते हैं, तो कुछ को जल्दबाजी में सफर करना पड़ता है. ऐसे में ट्रेन का टिकट रिजर्व करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता और वेटिंग टिकट के साथ सफर करना पड़ता है. कई लोग खाली सीट पाने के लिए टीटीई के पीछे चक्कर लगाते हैं. इसके बाद भी कभी-कभी कुछ परिणाम नहीं मिल पाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं IRCTC में एक ऐसा फीचर मिलता है जिसकी मदद से…
CG Weather News: भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल होती जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। इसके साथ ही 11 जून से पूरे प्रदेश में मेघगर्जन, वर्षा और तेज हवाओं की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ…
मणिपुर। राजधानी इंफाल में नागा समुदाय के 6 लोगों के शव बरामद होने के बाद एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। शवों की जानकारी मिलते ही अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ उग्र हो गई और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद हालात काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। बताया जा रहा है कि 13 मई को सशस्त्र समूहों ने 20 लोगों को बंधक बनाया था, जिनमें 14 कुकी और 6 नागा समुदाय के लोग शामिल थे। कुछ दिन पहले 14 कुकियों को…
Sapna Choudhary: बिग बॉस फेम और मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ गया है। एक्ट्रेस ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। वो अपने बच्चों के साथ घर छोड़ने के बाद शरीर पर जख्म और गंभीर चोटें लिए अदालत पहुंची। इस मामले को देखते हुई द्वारका महिला कोर्ट ने सख्त रुख लिया है। कोर्ट ने मंगलवार को घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत शुरू हुई कार्यवाही में अंतरिम सुरक्षा दी है। कोर्ट ने उनके पति को सुनवाई की अगली तारीख तक…
Anxiety Symptoms: क्या अचानक आपकी सांसें तेज हो जाती हैं, दिल की धड़कन बढ़ जाती है, कंधे जकड़े हुए महसूस होते हैं और सिरदर्द होने लगता है। ये कोई वायरल इंफेक्शन नहीं बल्कि एंग्जाइटी है। एंग्जाइटी को हिंदी में चिंता कहते हैं और चिंका चिता के समान होती है। अगर किसी को चिंता लग जाए तो बिना बीमारी के भी शरीर पनप नहीं पाता। आजकल लोगों में चिंता की ये बीमारी महामारी की तरह फैल रही है। लोगों ने जिंदगी में न जाने कितने मापदंड बना लिए हैं जो पूरा न हों तो चिंता बढ़ जाती है। कई बार चिंता…
Solar System Guide: गर्मी के दिनों में अगर आपके घर में 1.5 टन वाला एक भी एसी लगा है तो इसे चलाने पर यह करीब 30 से 35 यूनिट बिजली खपत कर सकता है। ऐसे में बिजली का बिल आपके महीने का बजट हिला सकता है। वहीं, अगर आप घर की छत पर सोलर पैनल लगा लेते हैं तो बिजली का बिल जीरो हो सकता है और पूरे घर का लोड और एसी भी आराम से चल सकता है। सरकार सोलर पैनल लगाने में आपकी मदद करती है। इसके लिए आपको सब्सिडी भी दी जाती है। Chhattisgarh News: महिला से…
CG Teacher Recruitm: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षक भर्ती को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापम अपनी तैयारी पूरी कर रहा है और विभाग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के हिसाब से ही भर्तियां की जाएंगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों में इस वक्त 5 हजार शिक्षकों की जरूरत है. इस परीक्षा की जिम्मेदारी किसी निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी और व्यवस्था ऐसी होगी कि अभ्यर्थी दोपहर में परीक्षा देंगे और शाम तक उनका रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे…
रायपुर, 11 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 और 12 जून को हैदराबाद प्रवास पर रहेंगे, जहां वे निवेशकों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री गुरुवार शाम नई दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। वे शाम 6:15 बजे छत्तीसगढ़ सदन से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और इंडिगो की उड़ान से रात 7:45 बजे हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। रात 10:05 बजे हैदराबाद पहुंचकर वे होटल पार्क हयात में रात्रि विश्राम करेंगे। 12 जून को वे निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इन बैठकों में औद्योगिक विकास,…
